Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : अपराधी मस्त, पुलिस पस्त !…. अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, दो हफ्ते में दो दर्जन से ज्यादा गोलीबारी ?…

भोजपुर में पुलिसिंग ठप अपराधियों के हौसले बुलंद दो हफ्ते में लगभग दो दर्जन से ज्यादा गोलीबारी और हत्याकांड जैसी घटनाओं को दिया अंजाम

हत्याकांड और गोलीबारी जैसी घटनाओं से जिले के लोगों में दहशत पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

र

आरा – भोजपुर जिले से अपराध और बालू माफियाओं का अंत होगा खत्म…. ऐसा हम नही बल्कि जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय का ऐलान था पर लगता है जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हो क्योंकि जिले में अपराधियों का आतंक इतना बढ़ गया है, कि आये दिन अपराधी हत्या करने और गोलियां चलाने से बाज नही आ रहे है। बीते दिनों मुफसिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गाँव के समीप बर्थडे पार्टी कर अपने घर लौट रहे तीन युवकों को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी जिसमे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए थें। अभी तीन दिन पूर्व आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके जगदेवनगर मुहल्ले में दिनदहाड़े जदयू के दो नेताओं को गोलियों से छन्नी छन्नी कर दिया था जिसमे एक जदयू नेता मिथुन सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और जदयू के युवा राष्ट्रीय सचिव प्रिंस सिंह बजरंगी आज भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। अपराधिक घटनाएं यही खत्म नही होती इस घटना के ठीक दूसरे दिन ही कोइलवर थाना क्षेत्र के दुर्जनचक गांव में दिनदहाड़े खूनी खेल को अंजाम दे दिया गया जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई उसके बाद आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ले में एक 16 वर्षीय युवक को उसी के घर के बाहर अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मुहल्ले में रात के तकरीबन 11 बजे हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुस कर एक युवक को गोली मार दी, बीते 5 दिन पूर्व जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहीपुर पुल के समीप दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीते दिनों नवादा थाना क्षेत्र के रेड क्रॉस के समीप दिनदहाड़े एक 18 वर्षीय युवक को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। तो वही आज भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज बाजार के समीप बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी।

इससे वह जख्मी हो गया।इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के जिला स्कूल निवासी अमर डोम का 18 वर्षीय पुत्र विक्की राम है। इधर जख्मी विक्की राम ने बताया कि वह आज दोपहर बिहियाँ से बाइक से अपने दोस्त के साथ आरा आ रहा था। उसी बीच बीबीगंज बाजार के समीप बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

जख्मी को गोली बाएं पैर में घुटने के पास लगी है। वहीं दूसरी ओर जख्मी ने बताया कि चार-पांच दिन पूर्व मुहल्ले में ही कुछ युवकों से गाली-गलौज व मारपीट हुई थी। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

बेगूसराय में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत,तीन जख्मी…

Bihar Now

शराब माफियाओं पर नकेल कसने की पुलिस की कवायद !…,

Bihar Now

“सु”शासन राज में चलती बस पर फायरिंग, ड्राइवर को लगी गोली, हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो