Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : कुशेश्वरस्थान में पांचवे राउंड में जेडीयू आगे, तारापुर में आरजेडी ने बनाई बढ़त…

बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. पांचवे राउंड में कुशेश्वरस्थान में JDU 426 वोटों से आगे हो गई है. इससे पहले हुई पोस्टल बैलेट की गिनती में RJD को आठ वोट मिले हैं, जबकि JDU को पांच वोट मिले हैं. तारापुर से भी RJD ने बढ़त बना ली है.

बताया जा रहा है कि दोनों सीटों के नतीजे दोपहर तीन बजे तक सामने आ जाएंगे. बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दोनों सीटों पर सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है. प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है. काउंटिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जा रही.

तारापुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह और आरजेडी कैंडिडेट अरुण साह के बीच माना जा रहा है. जबकि कुशेश्वरस्थान में आरजेडी के गणेश भारती और जेडीयू उम्मीदवार अमन हजारी के बीच कड़ी टक्कर है. मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद दरभंगा में मौजूद हैं जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के साथ तारापुर में कैंप कर रहे हैं.

Related posts

Breaking : लोगों की पिटाई से एक युवक की मौत, एक घायल… चोरी के आरोप में लोगों ने की थी दो युवक की पिटाई…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार को दिखाया गया काला झंडा, अपने गार्जियन की बेज्जती का लिया बदला !…

Bihar Now

जमीनी विवाद में खूनी खेल,10 लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो