Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : खगड़िया के लिए ATS की टीम रवाना, बम धमाके की जांच करेगी ATS की टीम…

बड़ी खबर खगड़िया बम धमाके की जांच करने के लिए एटीएस की टीम को रवाना किया गया है ..  पुलिस मुख्यालय ने एटीएस की टीम को खगरिया भेजा है..

खगड़िया में लगातार हुए बम विस्फोट का मामला – राज पुलिस मुख्यालय ने एटीएस की टीम को खगरिया भेजा, एटीएस की टीम भी मामले की जांच करेगी…

बता दें कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के बखरी बस स्टैंड के निकट गुरुवार को बम के ब्लास्ट होने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में गंभीर रूप से संजय सदा व कारेलाल सदा को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सतीश कुमार कहीं से बोरा में कचरा चुनकर आया था ।

उस कचरे से भरे बोरे को अपने घर के निकट जैसे ही फेंका वैसे ही ताबड़तोड़ ब्लास्ट होना शुरू हो गया। लोगों द्वारा चार ब्लास्ट होने की बातें कही जा रही है। इसके बाद देखते ही देखते हैं दर्जनभर लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

इसमें से सतीश कुमार के अलावा जय नारायण सदा के 50 वर्षीय पुत्र कारेलाल सदा, मंगल सदा के 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार, कारे सदा के पांच वर्षीय पुत्र जोगेश्वर सदा, दिनेश सदा क़ई चार वर्षीया बेटी राको कुमारी, मंगल सदा के चार वर्षीय पुत्र साजन कुमार, अशोक सदा के पांच वर्षीय पुत्र राजा कुमार, श्रवण सदा के पुत्र सुंदर कुमार, भोला सदा का पुत्र अशोक सदा के अलावा मोनिका कुमारी, रंजीत सदा व बिजली सदा गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आनन- फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां संजय व कारे सदा की गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर डीएम आलोक रंजन घोष, एसपी अमितेश कुमार सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। इधर डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि बम निरोधक दस्ता को बुलाया जा रहा है। घटना की आसपास की जगह को खाली करा दी गई है। एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि विशेष टीम द्वारा घटना की जांच की जाएगी।

 

Related posts

Best Real Cash New Au Pokies

Bihar Now

सुनाई कम पड़ता है क्या, तो उठ कर आइए इधर … ADG के आते ही मुख्यमंत्री ने कहा – जरा देखिए इस मामले को …

Bihar Now

‘जो इधर-उधर से जीत गया है, अगली बार सब हार जाएगा’… नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो