Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : गोलियों की तरतराहट से सहमा सुपौल, सरेआम एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

सुपौल : जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। इसी कड़ी में आज दिन दहाड़े एक किराना दुकानदार की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने त्रिवेणीगंज बाजार में एनएच 327 ई को सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण वार्ड नम्बर 4 मटकुरिया गाँव की है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि अपराधियों के द्वारा दुकानदार से रजनीगंधा मांगने पर विवाद हुआ था। जिसमे अपराधियों ने दुकानदार पर गोली चला दी है। आज दिन दहाड़े हथियार के साथ अपाचे पर सवार आये तीन अपराधी उसके दुकान पर पहुंच गए और दुकानदार 25 वर्षीय मिथिलेश साह को सिने में गोली मार दिया है।

गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया। इधर आसपास के लोग घायल दुकानदार को त्रिवेणीगंज अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले घायल मिथिलेश की रास्ते मे ही मौत हो गई है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने त्रिवेणीगंज बाजार में एनएच 327 ई को जाम कर दिया है। परिजन अपराधीयों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई है और जांच शुरू कर दी है।

विजय कुमार गुप्ता,

 

Related posts

भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार…

Bihar Now

जिला प्रशासन की लोगों से अपील, भयभीत नहीं सिर्फ सजग रहें, करें प्रशासन को सहयोग…

Bihar Now

मोतिहारी में बड़ा हादसा, खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो