Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : ताबड़तोड़ चाकू से वार कर ली एक की जान, एक की हालत नाज़ुक..

सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बर्री गांव निवासी जोगिंदर साह ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें अपने ग्रामीण 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह सभी लोग जिसमें गणेश शाह, शंकर शाह, ठगा साह ,वचन साह, सकल साह को अभियुक्त बनाया है। उसने पांचों अभियुक्त पर आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि मेरा पोता मुरारी कुमार, ऋषि कुमार, बसंत गांव से भोज खाकर आ रहा था रास्ते में भीड़ होने के कारण रायपुर मुसहरी टोल के करीब जाम लगा हुआ था वही साइकिल रोकने को लेकर सभी लोगों में विवाद हो गया। पांचों अभियुक्तों ने दोनों को मारपीट करने लगा तथा शंकर शाह ने अपने सहयोगियों के साथ जेब से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ 9 बार मुरारी कुमार पर हमला कर दिया जिससे मुरारी की वहीं पर मृत्यु हो गई। जिसको लेकर सभी में आपस में बकझक हो गया इसी बीच पांचों अभियुक्तों ने मुरारी कुमार और ऋषि कुमार पर तेज चाकू से सीना पर मार दिया जिससे मुरारी कुमार 20 वर्ष की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई ।वही ऋषि कुमार 16 वर्ष को घायल अवस्था में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुरारी कुमार व ऋषि कुमार दिनेश शाह के पुत्र हैं । और भी कुछ लड़के हैं जिसे बांस वगैरह से भी मारा गया है
ग्रामीणों के मुताबिक मामला इलेक्शन से जुड़ा हुआ है। नवयुवक होने के कारण इस सभी लड़का का सोच अलग था बांकी इन ग्रामीणों का सोच अलग था जिसको लेकर आपसी रंजिश बनी हुई थी।

पढे लिखे होने के कारण इस लड़का का सोच अलग था। जो इन ग्रामीणों को अच्छा नहीं लग रहा था। जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया। मामला कल शाम 6:00 बजे का है। घर में सभी लोगो का रो-रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों में भी मातम छाया हुआ है। पंचायत बर्री फुलवरिया के मुखिया मोहम्मद कमाल उर्फ कल्लू ने ₹5000 का राशि उनके परिवार को दिया है तथा थाना प्रभारी देवेंद्र चौधरी, एस आई लाल कुमार पासवान ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस मार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।

आमोद कुमार, बिहार नाउ, सीतामढ़ी

Related posts

NPR को लेकर सदन में पारित हुआ प्रस्ताव बिहार की आवाम की जीत है – मनोज झा…

Bihar Now

नीतीश कुमार के शासनकाल में दलितों के लिए हुआ सर्वाधिक कार्य – अशोक चौधरी

Bihar Now

ट्रिपल मर्डर से बक्सर में सनसनी, आपसी वर्चस्व में गोलियों की बौछार, दो की हालत नाजुक … “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो