Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

BREAKING पटना में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलरकी हत्या: 3 अपराधियों ने गोलियों से भूना, 4 खोखे बरामद; पूरी घटना CCTV में कैद

पटना में AIIMS के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां से भून दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटनास्थल से 4 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

मृतक व्यक्ति की पहचान दतियावन निवासी सुरेंद्र वर्मा (45) के तौर पर हुई है। बिहटा थाने में उसपर हत्या का केस दर्ज है। एक बार जेल भी जा चुका है। आज प्रॉपर्टी के काम से ही एम्स के पास अपनी कार से पहुंचा था। इस बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि ‘अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मौके से चार खोखे भी बरामद किए हैं।’

खबर अपडेट की जा रही है।

पटना सिटी में रविवार की सुबह-सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड स्थित मलिया महादेव मंदिर के पास की है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार घर के कपड़ों में खड़े नजर आ रहे हैं। तभी सामने से दो अपराधी पैदल आते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरुण कुमार के नजदीक पहुंचते ही अपराधी गन निकाल कर फायरिंग करने लगते हैं। वारदात के बाद दोनों पैदल ही फरार हो गए।

Related posts

बिहार में सियासी बदलाव के संकेत…क्या टूट सकता है महागठबंधन ?…

Bihar Now

बिहार सरकार ने गांधी जयंती पर जारी की जातीय जनगणना रिपोर्ट….

Bihar Now

कोशी आयुक्त ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, बैठक में सहरसा , सुपौल एवं मधेपुरा के डीएम ,एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो