Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : बेगूसराय में डबल मर्डर से सनसनी,महज गुटखा के लिए ले ली जिंदगी, “सु”शासन पर सवाल ? ..

बेगूसराय में विश्वकर्मा पूजा की रात बदमाशों ने गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में दुकानदार समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक स्थित पान दुकान पर बाइक सवार दो बदमाश गुरुवार की रात पौने 11 बजे पहुंचा और गुटका खरीदा और इसके बाद दुकानदार और बदमाशों में विवाद हो गया ।

विवाद के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी । इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक समेत पान दुकानदार की गोली लगने से मौत हो गई । मृतक पान दुकानदार की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गई जबकि बीच-बचाव करने आए युवक की पहचान नागदह गांव के रौशन कुमार के रूप में की गई है ।

घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान करते हुए एक बदमाश को हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है । बेगूसराय में हाल के दिनों में कई दोहरे हत्याकांड से पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है । पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने दोहरे हत्याकांड को इस मामूली बात पर क्यों अंजाम दिया।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

 

Related posts

छपरा में बड़ा हादसा !… नदी में पलटी नाव, 5 शव बरामद, 14 लोग लापता… रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

पीएम की अपील पर सीएम नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर जाहिर की प्रतिबद्धता…

Bihar Now

Free Casino Pokies Games

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो