Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के पुलिस विभाग में “जाति” कार्ड, जाति के आधार पर मिलेगी थानेदार की जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय का आदेश !…

बिहार के थानों में थानेदार के पदस्थापन में काबिलियत नहीं बल्कि सामाजिक समीकरण और जाति का ख्याल रखा जाएगा. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने बड़ा आदेश दिया है.पुलिस मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, डीआईजी और एसपी को पत्र लिखा है.पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पुलिस थानों में थानेदार की पदस्थापन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिया जाए.

पुलिस मुख्यालय के आईजी की तरफ से यह आदेश दिया गया है. पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी सभी जिलों के लिए इस संबंध में आदेश निर्गत किया गया था कि, पुलिस थानों आउट पोस्टों में थानाध्यक्ष के पदस्थापन के क्रम में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना है.लेकिन पुलिस मुख्यालय के उक्त निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा है.

पुलिस मुख्यालय के आईजी की तरफ से एक बार फिर से सभी आईजी,डीआईजी और एसपी को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र के सभी थानों-आउटपोस्ट में थानाध्यक्ष के पदस्थापन के संबंध में समीक्षा करें.यह सुनिश्चित करें कि यथासंभव समाज के सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाए.पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद 17 सितबंर को इसकी समीक्षा भी की गई है।

Related posts

अब इंतजार खत्म !… आर्थिक रूप से कमजोर “BPSC” एस्पाइरेंट्स के सपने भी होंगे साकार !… चाणक्य IAS एकेडमी बना “आधार”, की अभूतपूर्व घोषणा….

Bihar Now

मधुबनी में सिलिंडर फटने से दर्जनों व्यक्ति जख्मी, 4 की हालत नाजुक… गांव में मचा कोहराम…

Bihar Now

बाबू वीर कुंवर सिंह को मरणोपरांत भारतरत्न देने की उठी मांग, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ने की भारत सरकार से की मांग… लोगों का मिल रहा इस मुद्दे पर समर्थन..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो