Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : भागलपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 50 लोग लापता, 150 लोग थे सवार..

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है भागलपुर के नवगछिया से जहां गंगा नदी में नाव पलट गई है. जिसके कारण नाव पर सवार करीब 50 लोग लापता हो गए हैं. यह घटना नवगछिया  के गोपालपुर तीनटंगा जहाज घाट के पास की है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर भारी संख्या में पहुंचे हैं. वह खुद ही अपने स्तर से राहत बचाव कार्य मे जुट गए हैं. अब तक 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. घटनास्थल पर परिजन भी पहुंचे हुए हैं. सभी का रो रोकर बुरा हाल है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग दियारा इलाके के रहने वाले हैं और नाव पर सवार होकर कही जा रहे थे. इस दौरान ही नाव पलट गई. जिसके कारण यह हादसा हो गया है. घटना की सूचना लोगों ने प्रशासन को दी दी है. लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई राहत बचाव कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

राहुल कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

Breaking: कोरोना को लेकर बिहार विधान परिषद के चुनाव पर फिलहाल रोक

Bihar Now

दरभंगा में अचानक मंच से DM को क्यों ढूंढने लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… कहां है डीएम? इधर आओ..’ सम्राट चौधरी से बोले- ‘खड़ा होइये’…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो