Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : भागलपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 50 लोग लापता, 150 लोग थे सवार..

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है भागलपुर के नवगछिया से जहां गंगा नदी में नाव पलट गई है. जिसके कारण नाव पर सवार करीब 50 लोग लापता हो गए हैं. यह घटना नवगछिया  के गोपालपुर तीनटंगा जहाज घाट के पास की है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर भारी संख्या में पहुंचे हैं. वह खुद ही अपने स्तर से राहत बचाव कार्य मे जुट गए हैं. अब तक 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. घटनास्थल पर परिजन भी पहुंचे हुए हैं. सभी का रो रोकर बुरा हाल है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग दियारा इलाके के रहने वाले हैं और नाव पर सवार होकर कही जा रहे थे. इस दौरान ही नाव पलट गई. जिसके कारण यह हादसा हो गया है. घटना की सूचना लोगों ने प्रशासन को दी दी है. लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई राहत बचाव कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

राहुल कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

Breaking : नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, जासूसी करवाते हैं मुख्यमंत्री… RJD की मीटिंग में CID और स्पेशल ब्रांच को भेज रहे CM…

Bihar Now

के के पाठक नहीं संभाले राजस्व विभाग की जिम्मेदारी, फोन कर नेमप्लेट भी हटवाया, दीपक सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार…

Bihar Now

आज से हाईटेक हो गई JDU, पार्टी की नई वेबसाइट JDUlive.com लॉन्च…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो