Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आलोक राज होंगे बिहार के नए DGP ?… सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी…

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से विदाई दी जा रही है। वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) बनाए जाने पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। विदाई समारोह में पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद है… वहीं आलोक राज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने DGP की जिम्मेदारी सौंप दी है, हालांकि औपचारिक घोषणा बाकी है ….

विभागीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार यानी आज ही नए डीजीपी के नाम की घोषणा की जा सकती है। राज्य में अभी डीजी रैंक में सात पुलिस पदाधिकारी हैं। इनमें आलोक राज, आरएस भट्टी, शोभा ओहटकर, विनय कुमार, प्रवीण वशिष्ठ, प्रीता वर्मा और एके अंबेडकर शामिल हैं।

1991 बैच के प्रवीण वशिष्ठ पहले से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब आरएस भट्टी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। ऐसे में पांच अधिकारी डीजी रैंक में शेष रह जाते हैं। इनमें वरीयता के आधार पर 1989 बैच के आलोक राज सबसे ऊपर हैं।

वह फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी हैं और पिछली बार भी रेस में थे। पिछली बार केंद्र से आने वाले तीन अफसरों की सूची में वह दूसरे नंबर पर थे।

Related posts

JDU विधायक और LJP(R) सांसद के बीच जुबानी जंग तेज, आमने-सामने दोनों दल के नेता… JDU विधायक ने कहा – जरूरत पड़ी तो मैं शस्त्र भी उठा लूंगा…’ .

Bihar Now

राज्यसभा में राकेश सिन्हा ने उठाया काबर झील का मुद्दा, खिल उठे किसानों के चेहरे 

Bihar Now

शिक्षक बहाली पर सियासी रार !… बगैर डोमिसाइल की अधिसूचना जारी किए घोषणा चुनावी जूमला…मुख्यमंत्री के फैसले पर RJD का सियासी हमला …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो