Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

‘प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे… सरकार बनने से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में अगर जन सुराज की सरकार बनी तो 15 साल से कम उम्र के बच्चों की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में फ्री हो जाएगी. इतना ही नहीं बल्कि किताब और कपड़ों के साथ पढ़ाई का पूरा खर्च सब मुफ्त में होगा. सरकार बनने से पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ये बड़ा ऐलान किया है.

शुक्रवार (30 अगस्त) को प्रशांत किशोर की ओर से यह बयान जारी करते हुए कहा गया है कि यह व्यवस्था सरकारी स्कूलों भी लागू होगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था पूरे देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं है.

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हजार करोड़ खर्च कर रही है, पर आप ही बताइए कि उन 50 हजार करोड़ से क्या 50 बच्चे भी पढ़े हैं?

उन्होंने कहा, “हमारा यह संकल्प है कि हम इन्हीं 50 हजार करोड़ को सही तरीके से खर्च करके आपके बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई कराएंगे ताकि 15 वर्ष के बाद वह सरकार और व्यवस्था पर बोझ नहीं बनें”

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार के गांवों में अकेले जीवन व्यापन कर रहे बुजुर्गों का दर्द समझते हुए आगे कहा कि जन सुराज अगले वर्ष के अंत से यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला-पुरुष जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है,…

उन्हें कम से कम हर महीने 2000 रुपये की पेंशन मिले. उन्होंने पेंशन को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया. कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये देकर क्या वह आप पर कोई एहसान कर रहे हैं? इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये में अपना जीवन व्यापन करना नामुमकिन है.

बता दें कि जन सुराज दो अक्टूबर को पार्टी के रूप में तब्दील होगा. इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. प्रशांत किशोर करीब 2 साल से पदयात्रा कर रहे हैं. इस बीच वह कई बड़े दावे कर चुके हैं. अब देखना होगा कि 2025 के चुनाव में वह कितना सफल हो पाते हैं.

Related posts

बिहार पुलिस का थप्पड़ बाज दारोगा !… वाहन चेकिंग के दौरान मारा थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड…

Bihar Now

सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में रालोसपा के पूर्व प्रत्याशी गिरफ्तार,एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई…

Bihar Now

कैमुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो