Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी की टीचर डॉ मीनाक्षी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत….

अजय धारी , मधुबनी 

मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के शिवगंगा बालिका प्लस टू विद्यालय की शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा. मीनाक्षी कुमारी को 5 सितंबर 2024 को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार देंगी. मंगलवार को घोषणा के बाद शिक्षक कॉलोनी संतुनगर में उनके घर पहुंचकर लोगों ने बधाई दी.

2024 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार के दो शिक्षकों का चयन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किया है. देश भर के 50 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है, जिसकी सूची मंगलवार की शाम को जारी की गई है. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए शिक्षकों को यह सम्मान दिया जाता है….

इस वर्ष इसमें मधुबनी जिले के शिव गंगा बालिका प्लस टू स्कूल की शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी और कैमूर जिले के तरहनी न्यू प्राथमिक स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकेंद्र कुमार सुमन शामिल हैं. दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस के मौके पर इन शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कृत करेंगी.

बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, एक रजत पदक और 50 हजार नकद दिया जाता है. बिहार से शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छह शिक्षकों के नाम को भारत सरकार के पास भेजा था जिनमें से दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ, लेकिन चार शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नहीं हुआ है उन चार शिक्षकों को बिहार सरकार राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेगी.

Related posts

26 मार्च को बिहार बंद का तेजस्वी ने किया एलान, मनाया जाएगा काला दिवस..

Bihar Now

संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो