Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : भोजपुर में युवा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी… “सु”शासन पर सवाल ?…

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क किया जाम

घटना का कारण स्पष्ट नहीं,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

गढ़ानी थाना क्षेत्र के रामडीहरा पथ पर सड़क किनारे से बरामद हुआ शव

भोजपुर जिले में गड़हनी थाना क्षेत्र में राजद युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।उसका शव गड़हनी थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव के समीप सड़क किनारे से मिला।घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है

।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सहंगी मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया है।इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।जनकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी हरिद्वार यादव का पुत्र रवि यादव है।वह पूर्व में भेड़री पंचायत से मुखिया का चुनाव भी लड़ा था।लेकिन वह हार गया था।घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह कल शाम रामडीहरा गांव के बगल गांव में किसी जदयू नेता के दादी के श्राद्धकर्म में भाग लेने गए थे।जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई

।इसके बाद उनका शव रामडीहरा गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया गया।बताया जाता है कि मृतक की शादी 1वर्ष पूर्व हुई थी एवं उसकी पत्नी गर्भवती है।हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

कीर्ति झा आजाद को मिली दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान…

Bihar Now

मंत्री जी की पहले ही दिन भारी बेइज्जती, प्रधान सचिव का करते रह गए इंतजार, चपरासी ने दिया गुलदस्ता, पानी पानी हुए मंत्री जी… कार्रवाई करने की कही बात…

Bihar Now

ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से एक ASI की मौत, पुलिस महकमे में गमगीन माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो