Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में बैंक लूट, बेखौफ अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम..

बेगूसराय में एक बार फिर बदमाशों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के डेयरी रोड में थाना से महज 200 गज की दूरी पर की है जहां उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में शाम के करीब साढ़े 6 बजे चार की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर करीब सात लाख रुपया लूट कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए

।बैंक के ब्रांच मैनेजर अवधेश कुमार ने बताया कि चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस गए और तीन बदमाश पिस्तौल के नोक पर बैंक में मौजूद 11 बैंक कर्मी व 10 ग्रांहक को बंधक बना लिया। बदमाशों ने पहले कैश काउंटर का चाभी मांगा और काउंटर में रखे 6 लाख 73 हजार 7 सौ 54 रुपए बोरा में रख बैंक से आराम से निकल गए। घटना के दौरान बैंक कर्मियों के द्वारा अलर्ट अलार्म बजाने के क्रम में बदमाशों ने असिस्टेन्ट ब्रांच मैनेजर अंगद कुमार के साथ भी मारपीट की। वहीं बैंक का सिस्टम, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा आदि को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। दो बाइक पर चार बदमाश लूट पाट करने पहुँचे थे।

बदमाशों ने अपनी बाइक सड़क पर ही लगा रखी थी। घटना की जानकारी मिलते तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश और फुलवड़िया थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पंहुच मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस बदमाशों को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

JDU से ही चुनाव लड़ेंगी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी रही पूर्व मंत्री मंजू वर्मा !…

Bihar Now

Bihar Now

Slot Machines In Oneida Au

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो