Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : पुलिस और अपराधी में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग, लूटकांड में संलिप्त आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस…

पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली,जख्मी

जख्मी अपराधी का शहर के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है इलाज

बाइक लूट, ट्रक ड्राइवर हत्या व लूट सहित कई मामलों में चल रहा था वांछित

बड़हरा थाना क्षेत्र के मणिछपरा गांव में सोमवार की देर शाम हुई वारदात

रिपोर्ट–राकेश कुमार, आरा

एंकर–भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां पुलिस और अपराधी के बीच हुए मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से जख्मी हो गया।इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट क्लीनिक में लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जख्मी अपराधी बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी काशी बिंद का 24 वर्षीय पुत्र श्रीराम बिंद उर्फ चोलिया बिंद है।इधर पुलिस ने बताया कि वह बाइक लूट कांड,ट्रक ड्राइवर की हत्या कर ट्रक लूट कांड सहित कई मामलों में वांछित चल रहा था।आज शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह बड़हरा थाना क्षेत्र के मणिछपरा गांव में एक श्राद्धकर्म में आया हुआ है।जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उसे छापामारी कर पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाई में कॉउंटर फायरिंग की,जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह जख्मी हो गया।जख्मी अपराधी को गोली दाहिने पैर में एक गोली जांघ पर एवं दूसरी गोली कमर के नीचे लगी है।वही मुठभेड़ के दौरान अपराधी का एक साथी भी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार साथी पूछताछ की जा रही है।वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब बड़हरा पुलिस को सूचना मिली थी कई मामलों का वांछित एक गांव में गया है।उसी को पकड़ने गयी पुलिस फोर्स पर फायरिंग करना शुरू कर दिया,तब पुलिस के जवाबी कार्यवाई में एक अपराधी को पैर में गोली लगी है ।

Related posts

बिहार में जल्द चुनाव पर बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार के साथ लोकसभा चुनाव भी जितनी जल्दी हो उतना बढ़िया …

Bihar Now

आस्था के महापर्व का दूसरा दिन आज, खरना पर कई साल बाद बन रहा शुभ योग…

Bihar Now

RJD नेताओं के अनशन पर JDU का तंज.. जनता ही आरजेडी नेताओं को घर में कर दी है कैद – JDU…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो