Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : रघुवंश प्रसाद सिंह को मनाने की कोशिश करेगी RJD, अभी उनके स्वास्थ्य की है चिंता…..

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है और इसी बीच आरजेडी के लिए एक बुरी खबर आ रही है कि आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है…उन्होंने एक पत्र लिखकर लालू यादव से माफी मांगते हुए पार्टी का साथ छोड़ने की बात कही है…

रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे पर आरजेडी  ने कहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह आखिर किस पार्टी से इस्तीफा देंगे.. उन्होंने ही इस पार्टी की नींव रखी है…आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि रघुवंश प्रसाद सिंह जिस विचारधारा के नेता हैं वह हमारी पार्टी के साथ इतनी जल्दी नहीं छोड़ सकते हालांकि उन्होंने यह बात साफ किया है कि रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे की बात मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है…

तिवारी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह अभी अस्वस्थ हैं दिल्ली एम्स में भर्ती हैं लेकिन हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व लगातार उनके संपर्क में है…मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह किस परिस्थिति में इस्तीफे की पेशकश की है यह समझने और जानने के बाद हमारी पार्टी के शीर्ष नेता तेजस्वी यादव व राबड़ी देवी हर संभव उनको मनाने की कोशिश करेंगी …

बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल दिल्ली एम्स में भर्ती हैं कुछ दिन पहले कराना को मात देकर और ठीक हुए थे लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में फिर से भर्ती हैं…

Related posts

Exclusive: लॉक डाउन के दौरान अंधाधुंध फायरिंग से सीतामढ़ी में सनसनी , एक व्यवसाई को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत…

Bihar Now

संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत पर सवाल ?… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

सत्ता बदलते ही बदल गए RJD के स्वर, कभी नीतीश को कहते थे तानाशाह और आज … लाठीचार्ज पर चिराग का हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो