Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

Breaking : सीवान में ट्रक ने 4 लोगों को रौंदा, तीन की मौके पर ही मौत, एक घायल..

सीवान में एक बड़ा हादसा हो गया है, एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक पर सवार एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचल दिया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई हैं वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के चमरा मंडी बाईपास की है, जहां एक ही परिवार के 4 लोग बाइक पर सवार होकर सारण के मसरक जा रहे थे तभी चमरा मंडी बाईपास की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने चारों लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक बच्ची, एक महिला और एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चमड़ा मंडी बाईपास को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। वही दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भागने लगा जिसे लोगों और पुलिस ने दौड़कर शहर के हरदिया मोड़ के समीप ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा।

राजेश कुमार, बिहार नाउ, सीवान

Related posts

तेजस्वी यादव का शायराना अंदाज में नीतीश पर हमला…”शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर” अगर मर जाए तो खेल खत्म समझो

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, हालत नाज़ुक…

Bihar Now

JDU के पाले में बिहार का कौन कौन सा सीट , पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो