Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराष्ट्रीय

Breaking : हत्या के विरोध में जबरदस्त हंगामा… सड़क पर शव रखकर कर रहे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी… “सु”शासन का ये कैसा शासन ?…

बड़ी खबर दरभंगा के सामने आ रही है जहां हत्या के विरोध में जबरदस्त हंगामा जारी है.. दरभंगा के लहेरियासराय टावर चौक को आक्रोशित लोगों ने सड़क पर डेड बॉडी रखकर जाम कर रखा है.. हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.. स्थानीय लोगों ने लहेरियासराय टावर के समीप डेड बॉडी सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ  नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं..

बता दे कि दरभंगा के लहेरियासराय थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह इलाका एक बार फिर दहल उठा है.. जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट कंपनी के कलेक्शन मैनेजर जटा शंकर चौधरी 12 लाख रुपए साथ लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे इसी क्रम में अपराधियों ने धावा बोल दिया… अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लूट कर जय कांत चौधरी को गोली मार दी जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई. . घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है..

मृतक की पहचान जय कांत चौधरी, वार्ड नंबर 45, बलभद्रपुर ,लहेरियासराय के निवासी के रूप में की गई है.. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई स्थानीय लोगों में हत्या के बाद जबर्दस्त आक्रोश फैल गया है ..जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डेड बॉडी को लेकर लहेरियासराय टावर को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं….

इस हत्या ने एक बार फिर दरभंगा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं…

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

पीएम के “मन की बात” कार्यक्रम पर JDU का प्रहार… “बहुत हुआ मन की बात, कब होगी काम की बात”

Bihar Now

दरभंगा पुलिस की अनोखी पहल, अफवाहों से बचने के लिए चलाया अभियान

Bihar Now

Victorious Pokies Online Games No Download

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो