Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, हत्या की जांच व न्याय की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन…

बड़ी खबर इस वक्त दरभंगा से सामने आ रही है जहां हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है.. जानकारी के मुताबिक दिनदहाड़े मैनेजर की हुई हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डीएम आवास का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.. एमएसयू के सेनानी जांच और न्याय की मांग को लेकर डीएम आवास का घेराव कर नारेबाजी कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है..

मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई है.. न्याय और जांच की मांग को लेकर डीएम आवास पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी है…

बता दें कि दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर में दिनदहाड़े एक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है ..और लगातार स्थानीय लोग सड़क पर डेड बॉडी लेकर हंगामा कर रहे हैं…

Related posts

New Zealand Top Pokie Machines

Bihar Now

Best Paying Casinos In New Zealand

Bihar Now

कुशेश्वरस्थान की जनता की जीत है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसे की जीत है ये – अजय चौधरी, JDU MLA ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो