Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

औरंगाबाद की रामायणी राय बनीं मैट्रिक में बिहार टॉपर, बनना चाहती है पत्रकार…

पटना: आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वर्षिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है. औरंगाबाद के दाउदनगर स्थित पटेल हाई स्कूल के छात्र रामायणी राय बिहार टॉपर बनीं हैं. उन्हें कुल 500 में 487 नंबर प्राप्त हुए हैं. रामायणी को 97 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं, नवादा जिले के नक्सल प्रभावित इलाका रजौली के प्रोजेक्ट स्कूल के सानिया कुमारी बिहार के सेकंड टॉपर बनी हैं. वहीं मधुबनी के रहने वाले विवेक कुमार ठाकुर भी सेकंड टॉपर बने हैं.
रामायणी राय बिहार टॉपर बनीं: औरंगाबाद की रहने वाली रामायणी राय बिहार टॉपर बनीं हैं. उन्हें कुल 500 में 487 नंबर प्राप्त हुए हैं. रामायणी पटेल स्कूल दाउदनगर की छात्रा हैं. रामायणी कहती हैं को उनको उम्मीद थी कि अच्छे अंक आएंगे. उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ना-लिखना काफी अच्छा लगता है. आगे वह पत्रकार बनना चाहती हैं, ताकि गरीबों की बात देश-दुनिया के सामने रख सकें. वहीं गोह की ही छात्रा प्रज्ञा कुमारी ने 485 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. अनुग्रह इंटर स्कूल औरंगाबाद के छात्र शम्भू कुमार ने 481 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया तो प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोह की तृप्ति राज ने 479 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया है.

मैट्रिक परीक्षा में 16.48 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल: बता दें कि इस बार मैट्रिक परीक्षा में 16.48 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 17 फरवरी से 24 फरवरी तक हुई थी मैट्रिक की परीक्षा. पूरे प्रदेश में 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन मोतिहारी जिले में प्रथम पाली में गणित की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. जिसके बाद 24 मार्च को 25 सेंटरों पर मैट्रिक की फिर से परीक्षा आयोजित की गई. मैट्रिक के री-एग्जाम में 19628 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

Related posts

Big Breaking: बेगूसराय में डबल मर्डर, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ बदमाश !… थानाध्यक्ष को ही मार दी गोली, स्थिति नाजुक, इलाके में गश्ती से परेशान थे बदमाश …

Bihar Now

बिहार में एक जिले के DM भी कोरोना पॉजिटिव, मंगलवार को सूबे में 231कोरोना के मामले आए सामने…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो