Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

BSNL को मात दे जियो बना वायर्ड ब्रॉडबैंड का सरताज, लॉन्च के 2 साल के अंदर ही जियो फाइबर टॉप पर…

नई दिल्ली, 19 जनवरी 2022: ब्रॉडबैंड सेगमेंट में वायरलेस सर्विस के साथ वायर्ड सर्विस में भी रिलायंस जियो की ही सिक्का चल रहा है। ट्राई के हालिया जारी नवंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस में सरकारी कंपनी बीएसएनएल को पटकनी देकर जियो ने नबंर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। करीब 43 लाख 40 हजार वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन्स के साथ जियो पहले, तो लगभग 42 लाख कनेक्शन के साथ बीएसएनएल दूसरे स्थान पर काबिज था। 40 लाख 80 हजार कनेक्शन के साथ भारती एयरटेल ने अपनी तीसरी पोजीशन बरकरार रखी है।

अपने कमर्शियल लॉन्च के मात्र 2 साल के भीतर ही रिलायंस जियो की फाइबर सर्विस ने वायर्ड फिक्सड लाइन सर्विस सेगमेंट में नंबर वन का तमगा हासिल कर लिया है। नवंबर में रिलायंस जियो ने करीब 1 लाख 90 हजार नए फाइबर कनेक्शन दिए। वहीं सेगमेंट की दिग्गज कंपनी बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड ग्राहकों में कमी दर्ज की गई। एयरटेल की ग्राहक संख्या में भी करीब 1 लाख का इजाफा दर्ज किया गया।

ट्राई आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2021 में वायरलेस और वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में रिलायंस जियो की कुल बाजर हिस्सेदारी 54.01 फीसदी जा पहुंची है। एयरटेल 26.21% के साथ दूसरे और वोडाफोन-आइडिया 15.27% के साथ तीसरे नंबर पर बहुत पीछे छूट गई हैं।

कुल मोबाइल ग्राहक संख्या के मामले में भी जियो अव्वल बना हुआ है। 30 नवंबर 2021 को जियो के नेटवर्क से 42 करोड़ 86 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े थे। वहीं एयरटेल के पास 35 लाख 52 हजार तो वोडा-आइडिया के पास कुल 26 लाख 71 हजार के करीब ही ग्राहक थे।

Related posts

शरजील के पिता मेरे दोस्त थे, इसका कतई अर्थ नहीं कि शरजील के बयानों का समर्थन करता हूं- अरुण कुमार

Bihar Now

रिश्ते हुए तार-तार, 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, चाचा ने दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

नीति आयोग की रिपोर्ट पर सुशील मोदी का बड़ा बयान…लालू- राबड़ी राज के दौरान सरकारी अस्पताल के बेड पर सोते थे कुत्ते, NDA राज में हुए कई नए बदलाव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो