Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

CAA को लेकर देश में कुछ लोग डर पैदा करने की कर रहे कोशिश – गिरिराज सिंह

देश में कुछ लोग सीएए के नाम पर भारत को डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह नागरिकता देने का है लेने का नहीं है। यह कांग्रेस के प्राश्चित का कानून है जो नेहरू को करना चाहिए था। देश का बटवारा धर्म के आधार पर किया गया था।

यह बातें अररिया परिसदन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही उन्होंने कहा कि सीएए के नाम पर सोयों को जगाया जाता है जागे को नहीं। केंद्र मंत्री ने कहा शाहीन बाग के साथ देश के अन्य भागों में बड़ा आंदोलन चल रहा है। श

इमाम जैसे देश को इस्लामिक स्टेट बनाने की बात करते हैं। हैदराबाद से ओवैसी ब्रदर्स कहते हैं 15 मिनट में पुलिस हट जाए तो यहां के हिंदुओं को बता दूंगा। सीएए कानून धार्मिक उत्पीड़न के खिलाफ है।

पाकिस्तानी मुसलमानों को इससे कोई धार्मिक उत्पीड़न नहीं है। उन्होंने कहा किसी भी रूप में यह कानून वापस नहीं होगा। देश को डराने वाले तोड़ने वाले और बटवारा करने वाले की साजिश हो रही है। इसको सरकार कभी बर्दास्त नहीं करेगी।

Related posts

भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम ने की कार्रवाई, आवास सहायक गिरफ्तार

Bihar Now

How To Know When A Pokie Machine Will Payout Testimonials

Bihar Now

धनकुबेर निकला बिहार का जूनियर इंजीनियर, 6.60 करोड़ के संपत्ति का खुलासा…

Bihar Now