Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराष्ट्रीय

CBI की बड़ी कार्रवाई…CBI ने BSNL के तत्कालीन GM , DGM , AGM एवं अन्यों सहित 21 कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया और लगभग 25 स्थानों पर तलाशी ली…

दिल्ली: सीबीआई ने बीएसएनएल, असम सर्किल, गुवाहाटी की शिकायत के आधार पर बीएसएनएल जोरहाट, सिबसागर,गुवाहाटी , आदि के तत्कालीन महाप्रबंधक, तत्कालीन उप महाप्रबंधक, तत्कालीन एजीएम, तत्कालीन मुख्य लेखा अधिकारी आदि सहित बीएसएनएल के 21 कर्मियों तथा निजी व्यक्ति सहित अन्यों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

ऐसा आरोप है कि लोक सेवकों ने ठेकेदार एवं अन्यों के साथ षड़यंत्र किया और इसके अनुसरण में, बीएसएनएल के साथ धोखाधड़ी की। आगे ऐसा आरोप है कि ठेकेदार को ओपन ट्रेंचिंग पद्धति के माध्यम से 90,000/- रु. प्रति किमी की दर से राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल बिछाने का कार्य आदेश दिया गया था।

ऐसा भी आरोप है कि बाद में, ठेकेदार ने अनुबंध में राइट ऑफ वे, ईजमेंट क्लॉज के प्रावधान के बावजूद, खुली ट्रेंचिंग विधि को हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (Horizontal Directional Drilling, HDD) विधि (@ 2,30,000/- रु. प्रति किमी) में परिवर्तित करने के लिए निजी भूमि मालिकों आदि से नो राइट वे( No Right of way ) सहित अलग अलग तर्क दिए जिससे टेंडर क्लॉज का उल्लंघन हुआ एवं बीएसएनएल को 22 करोड़ रु. (लगभग) का नुकसान हुआ।

असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा राज्यों में स्थित आरोपियों के कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों सहित आज 25 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक सामान बरामद हुए।इस मामले में जाँच जारी है।

Related posts

तेजप्रताप के बयान पर जेडीयू के नीरज कुमार का जोरदार हमला, कहा – हम कहते थे प्रवासी, तो मिर्ची लगती थी…अब तो भाई तेजप्रताप ही कह डाला…

Bihar Now

RJD का होगा विस्तार !… LJD का आज RJD में विलय, तेजस्वी यादव की मौजूदगी में होगा मर्जर

Bihar Now

“सु”शासन के मंत्री के बेटे की दबंगई, बगीचे में खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट व फायरिंग, कई घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो