Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

DGP के मुजफ्फरपुर दौरे के बाद प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, हटाए गए दो डीएसपी… 3 IPS और 5 डीएसपी का ट्रांसफर…

पटना : मुजफ्फरपुर के आशुतोष शाही की हत्या के बाद लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवालों के घेरे में आई बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है… आशुतोष शाही हत्याकांड के 17 दिनों बाद बिहार सरकार हरकत में आई और मुजफ्फरपुर के दो डीएसपी का तबादला कर दिया और एएसपी की मुजफ्फरपुर नगर में पोस्टिंग कर दी है…

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर नगर डीएसपी राघव दयाल और डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय का ट्रांसफर कर दिया गया है. राघव दयाल को बीएमपी-11 में डीएसपी बना कर जमुई भेजा गया है तो मनोज पांडेय को बीएमपी-12 में डीएसपी बना कर सुपौल भेजा गया है.

ताबड़तोड़ अपराध से सहमे मुजफ्फरपुर में आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित को एएसपी (नगर) बनाकर भेजा गया है. वहीं, शहरियार अख्तर को मुजफ्फरपुर पूर्वी का डीएसपी बनाया गया है. अवधेश दीक्षित फिलहाल पटना के पालीगंज में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं. वहीं, शहरियार अख्तर एसडीआरएफ में डीएसपी पद पर तैनात थे.

राज्य सरकार ने इसके साथ साथ दो औऱ आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया है. स्पेशल ब्रांच में एसपी के पद पर तैनात दीपक बरणवाल को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है.

वहीं पोस्टिंग की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय में बैठे सुधीर कुमार पोरिका को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा आर्थिक अपराध इकाई में डीएसपी पद पर तैनात अमन कुमार को पालीगंज का नया एसडीपीओ बनाया गया है. वहीं, एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार को एसडीआरएफ में डीएसपी बनाया गया है.

 

Related posts

बिहार के दरभंगा में भू,-माफ़िया का कारनामा, रातों-रात गायब हुआ तालाब…

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, कैश जमा करने बैंक जा रहे थे मैनेजर…

Bihar Now

पटना का पहला साइबर थाना खुला, Cyber अपराध अब जल्द सुलझने की उम्मीद…अनुराधा सिंह बनीं पहली थानाध्यक्ष…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो