Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

EXCLUSIVE: बिना सूचना के बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष के दरभंगा पहुंचने को लेकर मिलने में असमर्थ रहा : DM,दरभंगा

दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है जहां धरने पर बैठी बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अब धरना खत्म कर दी है। राज्य महिला आयोग की तरफ से जिला प्रशासन पर लगाए गए गैर जिम्मेदाराना  आरोप आरोप के संदर्भ में बिहार नाउ से डीएम दरभंगा ने बात की।

डीएम दरभंगा ने इस मामले में कहा कि बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बिना किसी सूचना के अचानक डीएमसीएच पहुंची थी जिसके बाद उन्होंने मुझे कॉल किया। उस वक्त मैं पहले से निर्धारित सरकारी कार्यक्रम में शहर के बेनीपुर ब्लॉक में मौजूद था। हालांकि मैंने फोन पर पाने की असमर्थता जाहिर करते हुए फ्री होकर कॉल बैक करने की बात कही। लेकिन राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा इससे खफा होकर वहां धरने पर बैठ गई।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मैं खुद कॉल कर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से बात किया और कई बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी दी। ‌ यह उक्त बातें डीएम दरभंगा ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा है। हालांकि मौके पर एसडीओ डीएसपी समेत मेडिकल सुपरिटेंडेंट कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर महिला आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात का वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।

जिसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष धरना खत्म कर दी। डीएम दरभंगा ने रेप पीड़िता के समुचित इलाज के बारे में कहा कि हम लोग पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर संभव सरकारी मदद किया जाएगा।

Related posts

केआइएसएस मानवतावादी सम्मान से सम्मानित किए गए माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स

Bihar Now

Big Breaking : दरभंगा में भू-माफियाओं का कहर,3 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश,गर्भवती महिला समेत 2 लोग झुलसे, हालत गंभीर..

Bihar Now

Big Breaking : दिल्ली NCR समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके !

Bihar Now