Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: बिहार नाउ की खबर‌ पर SP ने लगाई मुहर, कहा- गैंगवार में हुई एक की हत्या !…

बिहार नाउ की खबर दिखाए जाने के बाद सहरसा SP ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया है..SP राकेश कुमार ने बिहार नाउ को फोन कर इस घटना की पुष्टि की है और उन्होंने एक की हत्या होने की बात कही है….

आपको बता दें कि सहरसा खगड़िया सिमा पर अवस्थित चिरैया ओपी थाना क्षेत्र के कलवारा बेलाही गाँव स्तिथ काली मंदिर के समीप गैंगवार में आज देर शाम कोसी का आतंक कहे जाने वाले रामानंद यादव समेत तीन लोगों के मारे जाने के सूचना मिली है। सूत्रों के अनुसार आज दोपहर से ही पुलिस के लिवास में कुछ कथित नक्सली रामानंद यादव गिरोह का रैकी कर रहा था।

शाम के वक़्त जब रामानन्द यादव अपने साथियों के साथ वापस घर जा रहे थे इसी बीच पुलिस के लिवास में कथित मनोज सादा गुट के सदस्यों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कोसी के पानी को बारूदी गंध में तब्दील कर दिया। इस गोलीबारी की घटना के बाद कुछ देर के लिए काली मंदिर के समीप वहाँ का हवा बारूद की गंध में विलय हो गया। सुत्रों के अनुसार दोनों ओर से सैकड़ों चक्र गोली चलने की सूचना मिली है। सू

के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में कोसी के आतंक रामानन्द यादव के शरीर पर एक दर्जन से अधिक गोली के निशान देखे गए। मालुम हो कि कोसी दियरा क्षेत्र में नक्सली एवं रामानन्द यादव गिरोह के बीच बगावत वर्षो से चल रही थी।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

मणिपुर की घटना पर तथाकथित शेर मौन क्यों ?… पीएम मोदी पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार हमला…

Bihar Now

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों !.. बैंक से 12 लाख की लूट, हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, वेस्ट बंगाल नंबर की एक कार के ड्राइवर सीट के अंदर रखी थी शराब की बोतलें, रंगे हाथ एक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now