Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

G 20 बैठक के लिए आने लगे विदेशी मेहमान, चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती… कल से‌ मीटिंग शुरू…

पटनाः राजधानी पटना में G20 लेबल के इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक 22 और 23 जून को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में होगी. इस बैठक में लगभग 20 से अधिक देशों के मेहमान हिस्सा लेंगे. जिसमें लगभग 100 मेहमान प्रतिनिधि आज पटना पहुंच जाएंगे. विदेशी मेहमानों को पटना के पनाश होटल, लेमन ट्री होटल और मौर्य होटल में एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जा रहा है.

राजधानी में होने वाले जी-20 की बैठक में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. इसमें 250 पुलिस पदाधिकारी 1000 से अधिक जवान और 100 मजिस्ट्रेट राजधानी पटना के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे. एयरपोर्ट से लेकर और होटल समेत कार्यक्रम स्थल और आने वाले मार्ग में भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी. जगह- जगह है कैमरे भी लगाए गए हैं कैमरों के माध्यम से भी पैनी निगाह रखी जाएगी.

वही विधि व्यवस्था हेमंत सिंह और सिटी एसपी वैभव शर्मा इस कार्यक्रम के दौरान वरीय प्रभारी के रूप में मौजूद रहेंगे. यहां तक कि मेहमानों के खाने पीने का की जांच के लिए 11 वरीय खाद्य संरक्षण अधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. बता दें कि इस विदेशी मेहमानों को शहर के दो जगह पर भ्रमण करने की तैयारी भी है. इसमें पटना संग्रहालय और पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा शामिल है.

Related posts

बिहार के धनकुबेर अफसर के घर SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला… 

Bihar Now

अद्भुत… शिव के ‘नंदी’ ने जब दूध पीते दिए दर्शन, नजारा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

Bihar Now

पटना में बर्थडे पार्टी में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया रेस्टोरेंट सील, 6 लोग गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो