Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

I.N.D.I.A की मुंबई बैठक में बनी को-ऑर्डिनेशन कमिटी..,हेमंत-तेजस्वी-ललन को मिली जगह !… बोले लालू – मोदी को हटाकर दम लेंगे, देश के इतिहास को बदलने की कोशिश ….

मुंबई में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक में दो दिनों से मंथन जारी है. आर्थिक राजधानी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में ये विपक्षी दलों के करीब 60 नेता अगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की नैरेटिव तोड़ने और सत्ता से बेदखल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.

शुक्रवार को इंडिया अलायन्स ने प्रस्ताव जारी किया है. इस बीच गठबंधन ने स्लोगन जारी किया है. स्लोगन का नाम जुड़ेगा भारत.. जीतेगा इंडिया रखा गया है. साथ ही बताया गया है कि सीट शेयरिंग को लेकर इस बैठक में फैसला नहीं लिया गया है. सितम्बर के तीसरे सप्ताह में साझा रैली आयोजित होगी. इसमें सीट शेयरिंग पर फैसला ले लिया जाएगा.

बैठक खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन की ओर से सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की. इसके बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में तीन प्रस्ताव पास हुए हैं. देशभर में गठबंधन रैली करेगा. इंडिया को हराना मुश्किल नहीं, नामुमकिन है, सीटों के तालमेल पर जल्द फैसला लिया जाएगा.

गठबंधन की मुंबई में आयोजित बैठक में 13 सदस्यीय को-ऑर्डिनेशन कमिटि बनाई गई है.इस कमिटि में बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं हैं बल्कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हैं.

मिली जानकारी के अनुसार 13 सदस्यीय कमिटि में कांग्रेस से के.सी वेणूगोपाल, एनसीपी चीफ शरद पवार,जेएमएम सुप्रीमो सह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,डीएमके प्रमुख सह तमिलनाडू के सीएम एम.के स्टालिन,शिवसेना से संजय राउत,जेडीयू से ललन सिंह,आरजेडी से तेजस्वी यादव,तृणमूल कांग्रेस से अभिषेक बनर्जी,आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा,,सीपीआई के डी.राजा,पूर्वसीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अबदुल्ला,सपा से जावेदन खान को इस कमिटि सह समन्वयक बनाया गया है,जबकि समन्वयक पर अभी फैसला नहीं हुआ है.बिहार के सीएम नीतीश कुमार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम संयोजक पद के लिए चर्चा में था..

इस बैठक में INDIA गठबंधन ने अपना नारा तय कर लिया है. जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया स्लोगन के साथ गठबंधन चुनाव मैदान में उतरेगी. सितंबर के तीसरे सप्ताह में रैली की शुरूआत होगी और सीटों के बंटवारे का फार्मूला जल्द तय होगा.

बताते चलें कि आज की बैठक को लेकर पहले से चर्चा हो रही थी कि कमिटि का संयोजक तय किया जाएगा,पर अभी तक मिली जानकारी के अनुसार संयोजक का नाम तय नहीं हो पाया है और अगर तय हो भी गया है तो एक रणनीति के तहत इसकी घोषणा नहीं की जा रही है.

.N.D.I.A की मुंबई बैठक में बनी को-ऑर्डिनेशन कमिटी..,हेमंत-तेजस्वी-ललन को मिली जगह !

Related posts

Big Breaking : गोपालगंज जेल में छापेमारी, DM-SP ने सतीश पांडेय और मुकेश पांडेय के वार्ड की 2 घंटे तक ली तलाशी…

Bihar Now

दरभंगा AIIMS के सांकेतिक शिलान्यास करने से रोका जिला प्रशासन, ADM को सौंपा गया ज्ञापन और शिलान्यास के लिए घर-घर से लाए गए ईंट…MSU का आह्वान, अब गांव गांव जाकर करेंगे आमजन को जागरूक…

Bihar Now

बिहार में भी बीएड वाले प्राइमरी टीचर नहीं बन पाएंगे: शिक्षक भर्ती में शामिल 3.90 लाख बीएड पास कैंडिडेट्स के रिजल्ट पर रोक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो