Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

IIT का छात्र बना लुटेरा, फिलिप्कार्ट से लाइट गन मंगवाया फिर बन गया लुटेरा, चढ़ा पुलिस के हत्थे..

बेगूसराय में अपराध चरम पर है तो वहीं अब पढ़ाई लिखाई करने वाले नौनिहाल भी अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए अपराध का सुलभ रास्ता अपना रहे हैं । इतना ही नहीं छात्रों के द्वारा अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खिलौना हथियार का भी प्रयोग किया जा रहा है ।

ताजा मामला बेगूसराय के लाखों थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर 2 छात्रों ने मोटरसाइकिल का शौक पूरा करने के लिए सर्वप्रथम फिलिपकार्ट के माध्यम से लाइटर रूपी हथियार की खरीद की और फिर उसे दिखाकर राहगीर से लूट की घटना को अंजाम दिया। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 10 जनवरी को लाखो थाना क्षेत्र के इनयार एवं पंसला ढाला के बीच अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक बाइक सवार से बाइक एवं मोबाइल की लूट की गई थी।

लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया एवं मोबाइल सर्विलांस तथा अन्य माध्यमों से अपराधियों की धरपकड़ शुरू की। इसी कड़ी में घटना के तार तेघड़ा थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर से जुड़ते चले गए जहां पर दो अपराधी प्रियांशु कुमार एवं राजू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभी तक पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु कुमार आईटीआई का छात्र है तो वही राजू कुमार भी ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा है । गौरतलब है कि अब छात्रों एवं युवाओं के द्वारा अपने शौक पूरे करने के लिए छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि फिलहाल घटित अपराध के लिए दोनों छात्रों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । लेकिन बाद में इनके अभिभावकों से मुलाकात कर इनको सुधारने का भी प्रयास किया जाएगा। जिससे कि आगे यह आपराधिक घटनाओं को अंजाम न दे सकें ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

बिहार की मशहूर साहित्यकार अनामिका और मैथिली रचनाकार कमलकांत झा को मिला वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं..

Bihar Now

CM नीतीश कुमार को तेजस्वी का ओपन चैंलेंज, कहा – वेश बदलकर मेरे साथ चलिए सुशासन की खुल जाएगी पोल…

Bihar Now

बिहार में कोरोना का कोहराम जारी… एक दिन में मिले 6133 मरीज… पटना में 2105 नए मामले आए सामने…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो