Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

लूट की वारदात से थर्राया पटना, SSP कार्यालय से एक किमी की दूरी पर 10 करोड़ की डकैती, 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस…. “सु”शासन पर सवाल ?…

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को बड़ी वारदात हुई है। बाकरगंज स्थित एक ज्वेलरी शाप में घुसकर अपराधियों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश अपने साथ करीब 10 करोड़ के आभूषण ले गए हैं। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंच गई है। वारदात के बाद व्यापारी विरोध में उतर आए हैं। सड़क पर आकर दुकानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

https://youtu.be/Mk5-lvCGttE

गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलरी शाप में घुसकर चार अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब दस करोड़ की लूट को अंजाम दिया। तीन बदमाश अपने साथ तीन बैगों में भरकर आभूषण ले गए है, जबकि भागने के क्रम में एक को स्थानीय लोगों ने अपाचे बाइक के साथ पकड़ लिया है। ग्राहक बनकर घुसे लुटेरों ने दुकान में फायरिंग भी की है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में बदमाशों ने ज्वेलर्स के यहां घुसे और गहने लूट लिये।इसका अभी तक सही सही पता नहीं लग सका है, लेकिन बताया जा रहा है करीब 10 करोड़ से अधिक के गहने लुटेरे अपने साथ ले गये। घटना पटना के कमदकुआं थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि यह लूट की घटना एस एस ज्वेलर्स में हुई है।

वहीं इस लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच बदमाशों में से एक बदमाश स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गया है. इस दौरान लोगों ने बदमाश को खुब पिटाई की. इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

वहीं इस घटना से पीड़ित दहशत में आ गया है. घटना के बाद रोना धोना शुरू हो गया. फिल पुलिस और भी औरोपी की तलाश कर रही है. मौके पर गांधी मैदान, कदमकुआं थाना की पुलिस केत सिटी एस पी अम्बरीश राहुल पहुंचे हैं।

Related posts

Breaking : ताबड़तोड़ चाकू से वार कर ली एक की जान, एक की हालत नाज़ुक..

Bihar Now

राजतंत्र चाहती है कांग्रेस’, सम्राट चौधरी का सीधा अटैक, बोले- AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई…

Bihar Now

किशनगंज में डीएमयू ट्रेन के इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो