Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

IMA दरभंगा की ओर से सराहनीय पहल, “विश्व मधुमेह दिवस” पर डायबिटीज जागरूकता व मुफ्त जॉंच का आयोजन…

“विश्व मधुमेह दिवस” के उपलक्ष्य पर आई.एम.ए दरभंगा द्वारा डायबिटीज जागरूकता सह मुफ्त जाँच शिविर का आयोजन ; आई.एम.ए परिसर अलल्लपट्टी में किया गया ।दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन डीएमसीएच प्राचार्य डाॅ.के एन मिश्र, अधीक्षक डाॅ.हरिशंकर मिश्रा,आई.एम.ए अध्यक्ष डाॅ.सुशील कुमार एवं आई.एम.ए सचिव डाॅ.आमोद कुमार झा ने संयुक्त रुप से किया ।

आई एम ए हाॅल में उपस्थित श्रोताओ को प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ ए के गुप्ता एवं डाॅ आर के झा ने डायबिटीज के भयावहता को रेखांकित किया । ज्ञात हो कि समाज में प्रीडायबिटीक लोगो कि संख्या डायबिटीज रोगी से दस गुणा अत्यधिक है । आधुनिक व अस्त- व्यस्त जीवन शैली ,असंतुलित , मिलावटी व खादयुक्त खान पान ,ज्यादा वजन ,मानसिक तनाव आदि के कारण मरीजो कि संख्या उत्तरोत्तर बढ़कर विस्फोटक रुप धारण कर चुकी है ।

बातों पर अमल करने से प्रीडायबिटीक का डायबिटीक के रूप मे बदलाव कम किया जा सकता है । इसके अतिरिक्त मधुमेह के मरीज को नियमित योग का अभ्यास अवश्य करना चाहिए । अंततः यदि दवा सेवन कि सलाह दी जाए तो नियमित दवा सेवन के साथ ही उचित समय पर रक्त शर्करा का जाँच कराते रहना चाहिए । उपाय जो भी करना पड़े रक्त शर्करा का मात्रा सामान्य रखना ही उद्देश्य होना चाहिए । ताकि बीमारी के कम्पलीकेसन से बचाव हो सके ।

शिविर में लगभग 100 डायबिटीज मरीज का खुन ,पेशाव, ई सी जी,आँख आदि का मुफ्त जाँच के उपरांत उचित दवा ,खान-पान एवं एक्सरसाइज का सलाह विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा प्रदान किया गया ।विशेषज्ञ चिकित्सक के रुप में डाॅ आर के झा एवं डाॅ संजय नाथ झा अपना सेवा दिए ।मुफ्त पैथोलोजिकल , ई.सी. जी. ,आँख में डाॅ नवीन कुमार व डाॅ राकेश चौधरी ,डाॅ जे पी कर्ण व डाॅ.मनीष प्रसाद ,डाॅ मनीष महावीर व डाॅ.कुन्दन अमिताभ का सार्थक योगदान रहा..

इस अवसर पर आई.एम.ए के चिकित्सको ने शिविर संचालन में सह्रदय सहयोग किया । कार्यक्रम का संचालन आई.एम.ए सचिव डाॅ.आमोद झा ने किया।सभी का धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डाॅ.सुशील कुमार ने किया ।विशेष रुप से डाॅ.हरिदामोदार सिंह ,डाॅ.कन्हैया झा ,डाॅ हरेन्द्र कुमार डाॅ.आर के राजन , डाॅ.भरत कुमार आदि का सहयोग रहा ।

Related posts

नीतीश कैबिनेट में 28 एजेंडों पर लगी मुहर, चुनाव से पहले नियोजित शिक्षकों को मिला तोहफा…

Bihar Now

सहरसा में भी भारत बंद का दिखा असर, सहरसा मधेपुरा मुख्य सड़क सहित NH 107 जाम कर किया विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

पत्रकारों के साथ बदसलूकी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सख्त, काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो