Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

IMA दरभंगा का चुनाव परिणाम घोषित, डॉ. आमोद झा बनाए गए सचिव…

इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन जो कि एलोपैथिक चिकित्सको का सबसे सशक्त एवम बड़ा राष्ट्रीय संगठन है का चुनाव परिणाम आज घोषित हो गया ; जिसमे डा.आमोद कुमार झा को 2021-23 सत्र के लिए निर्विरोध सचिव चुन लिया गया है ।

इस सत्र के अध्यक्ष का कार्यभार मे डा .सुशील कुमार रहेगे । बता दे दरभंगा जिला आई. एम .ए .शाखा मे लगभग एक हजार वरिष्ठ व कनिष्ठ एलोपैथिक चिकित्सक सदस्य है । नवगठित आई. एम .ए. कमिटी मे उपाध्यक्ष पद पर डा.रंजन कुमार राजन ;बिल्डिंग्स कमिटी के चेयरमेन के लिए डा.कन्हैया जी झा ; संयुक्त सचिव डा. भरत कुमार ,केंद्रीय कमिटी सदस्य के रुप मे डा .शीला साहु निर्वाचित किए गए है ।डा हरिदामोदर सिह को अगले सत्र 2023-25 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया ।बता दे डाॅ. आमोद झा इससे पहले भी आई.एम. ए. के साथ ही कई सामाजिक संगठनो से भी जुड़े रहे है । सम्पर्क करने पर डाॅ .आमोद झा ने बताया कि हमारी टीम कि प्राथमिकता सदस्यो को जनसरोकार के कार्यो से और अधिक जोड़ना , संगठन के हर व्यक्ति के सुरक्षा सुनिश्चित कर हित मे काम करना ,संगठन के प्रति जनमानस व आई एम.एम.ए .सदस्यो का विश्वास बढ़ाने के साथ ही

उचित कदम व संघर्ष के लिए सदैव तत्पर रहना शामिल रहेगा । डाॅ.झा ने चुनाव निर्विवाद कराए जाने के लिए निर्वाचन कमिटी के सम्मानित वरिष्ठ सदस्यगण डा.रमण कुमार वर्मा,डा. बी के .सिह ,डाॅ. हरेन्द्र कुमार के साथ ही आई. एम .ए .के सभी सम्मानित सदस्यो को धन्यवाद दिया एवम आभार प्रकट किया ।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

इस पिता के वेदना को सुनिए मंत्री जी… अस्पताल की लापरवाही ने ली बच्चे की जान…शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस तो मुहैया करवाते मंत्री जी ?…

Bihar Now

Online Gambling New Zealand Legal

Bihar Now

Big Breaking : बेगूसराय के बाद बेतिया में सिरियल फायरिंग,7 लोगों को मारी गोली… 2 की हालत गंभीर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो