Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

IT कंपनी सुपरसेवा मुजफ्फरपुर में बनाएगी सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने इकाई का किया शिलान्यास …

मुजफ्फरपुर : राज्य के बदले हुए परिवेश में देश की कई नामी-गिरामी आईटी कंपनियां तेजी से बिहार का रुख कर रही हैं। इस कड़ी में एक और बड़ी आईटी कंपनी सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर अपनी इकाई की स्थापना करने जा रही है।

राज्य के सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्री कृष्ण कुमार मंटू ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज की इकाई का शिलान्यास किया। यह कंपनी दुनिया के कई बड़ी कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करती है।

बता दें कि पिछले महीने ही पटना में बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्री कृष्ण कुमार मंटू ने बेंचमार्क आईटी सोल्यूशन और लेक्सा कंपनी की इकाइयों का भी शिलान्यास किया था। सुपरसेवा ग्लोबल पहली आईटी कंपनी है, जिसे राजधानी पटना से बाहर मुजफ्फरपुर में भूमि उपलब्ध कराई गई है।

इस मौके पर राज्य के सूचना प्रावैधिकी मंत्री  कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि बिहार अब देश के अन्य विकसित राज्यों की तरह तेजी से आईटी हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश की कई बड़ी कंपनियों ने बिहार में निवेश करने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को अपने राज्य में ही नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का जो वादा किया है, यह उस दिशा में यह एक मजबूत कदम है।

गौरतलब है कि सुपरसेवा ग्लोबल देश की उन आईटी कंपनियों में शामिल है जो एडोब, बार्कलेज, डीएलएफ, आईबीएम, आईएचसीएल, पी एंड जी, माइक्रोसॉफ्ट, ऑपटम और विप्रो जैसी कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करती है। कंपनी भारत के 16 शहरों के आलाव ब्रिटेन और अमेरिका में भी सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम कर रही है।

इस अवसर पर सूचना प्रावैधिकी विभाग के विशेष सचिव अरविन्द कुमार चौधरी ने कहा कि आईटी कंपनियों को बिहार सरकार द्वारा न केवल सब्सिडाइज़्ड रेट पर भूमि उपलब्ध कराई जा रही है, बल्कि बिहार आईटी पालिसी 2024 के तहत जहाँ एक ओर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए इंसेंटिव मिलेगा, वहीं यूनिट के ऑपरेशनल एक्सपेंसेस के लिए भी बिहार आईटी पॉलिसी के तहत इंसेंटिव मिलेगा, यथा लीज रेंटल सब्सिडी, एनर्जी बिल सब्सिडी एवं एम्प्लॉमेन्ट जनरेशन सब्सिडी।

साथ ही, इस साल की शुरुआत में एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति का एक नया इंसेंटिव आईटी पालिसी के तहत प्रावधानित किया गया है। श्री चौधरी ने बताया कि इसके अलावा बैलेंस्ड रीजनल डेवलपमेंट के उद्देश्य से राज्य में पटना एवं दानापुर म्युनिसिपल एरिया के बाहर स्थापित होने वाली यूनिट्स को हर हेड में 10% अतिरिक्त इन्सेन्टिव्स का भी प्रावधान किया गया है जिसका लाभ सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज को भी मुजफ्फरपुर में स्थापित होने वाली यूनिट के लिए मिलेगा।

सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज की सीईओ कुमुद शर्मा ने कहा कि उनकी कंपनी अगले एक साल के अंदर अपना कामकाज यहां शुरू कर देगी। कंपनी फिलहाल आठ करोड़ रुपये का निवेश कर रही है और अगले पांच वर्षों में यहां 20 से 25 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय शंकर शर्मा समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से उनके पैतृक गांव में पसरा सन्नाटा

Bihar Now

Breaking : पूर्णिया SP के ठिकानों पर CBI का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई…

Bihar Now

दिल्ली से 200 मजदूरों का जत्था पहुंचा सहरसा, जांच कर घर भेजने की व्यवस्था, प्रशासन मुस्तैद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो