Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

JDU को बड़ा झटका ! .. जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने छोड़ा जेडीयू का साथ… नीतीश सरकार की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल ?…

सहरसा से बी एन सिंह पप्पन

सहरसा। जनता दल यूनाइटेड जिला सहरसा की महिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने आज अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अर्चना आनंद पार्टी को इस्तीफा सौंपने के बाद जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और कहा कि जिस जंगलराज के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री जी सत्ता में आए थे, आज उसी जंगलराज के वारिसों के साथ हाथ मिलाकर उन्होंने बिहार की जनता के साथ छल किया है।इसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

अर्चना आनंद ने कहा जो कहते थे, हमें न अपराध बर्दाश्त है और न भ्रष्टाचार। अब, वे उन्हीं को सत्ता सौंपना चाहते हैं, बिहार के जनता का भरोसा जदयू ने खो दिया है। खासकर संगठन में महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह सम्मान अब नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से मुझे आज पार्टी का यह पद छोड़ना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिस शराबबंदी का ढोल पीटा जा रहा है उसकी पोल खुल चुकी है। शराब हर जगह मिल रहा है और शराब के नशे में महिलाओं को प्रताड़ित भी किया जा रहा है। आए दिन हत्या और उत्पीड़न की घटना ने बिहार को आज फिर से उस दौर में पहुंचा दिया है जहां से निकलने के लिए जनता ने नीतीश कुमार जी को कुर्सी दी थी।

अर्चना आनंद ने कहा कि बिहार की जनता को आज एक बार फिर से सावधान होने की जरूरत है क्योंकि चाचा भतीजा की सरकार में बिहार की दुर्गति लगातार जारी है। इनकी सरकार में ना अब न्याय है और ना ही विकास है ना ही महिलाओं को सम्मान है और ना ही गरीबों को उनका हक मिल रहा है।

Related posts

Bihar Now

Play Free Popular Pokies Machine No Download No Registration

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो