Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक का विवादस्पद बयान….रखते हैं लाइसेंसी बंदूक, जरुरत पड़ने पर कर देंगे अपराधियों का सफाया… बिहार में योगी मॉडल नहीं,सिर्फ चलेगी नीतीश मॉडल…

बिहार में जहां विधानसभा में सूबे में क्राइम कंट्रोल को लेकर बीजेपी व जेडीयू में ही वार पलटवार का नजारा दिखा, वहीं विधानसभा के बाहर जेडीयू विधायक ने एक विवादस्पद बयान दे दिया है..

जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक विवादस्पद बयान दिया है.. विधानसभा के बाहर गोपाल मंडल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि वह अपराधियों का सफाया कर देंगे..

गुरूवार को विधानसभा के बाहर जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि ” मैं अपराधी से नहीं डरता हूं. मैं तैयारी के साथ चलता हूं. मैं 4-5 लाइसेंसी हथियार लेकर चलता हूं.

जरूरत पड़ने पर मैं उसका यूज भी करूंगा. मेरे सामने अगर कोई भी क्रिमिनल गुंडागर्दी करेगा तो हम भी हथियार का उपयोग करेंगे. अगर कोई बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देगा या कानून को हाथ में लेगा तो हम क्या चूक जायेंगे !”

गोपाल मंडल ने कहा कि “भागलपुर जिले को मैं कंट्रोल करता हूं. भागलपुर में अपराधी हमको जानते हैं. मैं अपराधियों को जनता हूं. इसलिए वहां अपराध कम है. मैं जिला को कंट्रोल करता हूं.” सुशासन पर बोलते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि “बिहार में नीतीश मॉडल चलेगा, यहां योगी मॉडल नहीं चलेगा. योगी मॉडल उत्तर प्रदेश में चलेगा.”

 

 

Related posts

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव कहां हैं ? हम यहीं हैं…अच्छा आप यहीं हैं ?… फिर हंसने लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Bihar Now

Bihar Now

Breaking : विधवा के साथ रेप, रेप के बाद पीड़ित को आरोपी ने 100 मीटर तक घसीटा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो