Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

JDU का सबसे बड़ा खुलासा ! …कुशेश्वरस्थान का तत्कालीन BDO का ऑडियो रिलीज, RJD के पक्ष में वोटरों को धमका रहा… कहा – RJD की सरकार आने पर महंगा पड़ेगा, नीतीश कुमार का कोई ठिकाना तो है नहीं…

बिहार विधानसभा उपचुनाव जारी है.. तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर मतदान जारी है.. लेकिन इस बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है.. आरजेडी ने कुशेश्वरस्थान में पदस्थापित एक पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की.. तो वहीं जेडीयू भी एक अधिकारी यानी तत्कालीन  BDO का ऑडियो रिलीज किया है…

बिहार विधानसभा के उपचुनाव में प्रशासनिक दुरूपयोग का मुद्दा छाया हुआ है। तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री उपचुनाव में सत्ता का दुरूपय़ोग कर रहे हैं। जबरन अधिकारियों से वोटरों को धमकाया जा रहा । इसका करारा जवाब जेडीयू ने दिया है। जेडीयू ने कुशेश्वरस्थान के एक तत्कालीन बीडीओ को राजद के पक्ष में काम करने व मतदाताओं को लालू यादव के नाम पर धमकाने का ऑडियो जारी किया है।

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कुशेश्वरस्थान के तत्कालीन बीडीओ रत्नेश कुमार का ऑडियो जारी किया है। रत्नेश कुमार का जून महीने में ही कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बीडीओ से गया ट्रांसफर हुआ है। ऑडियो में सुना जा रहा कि एक अधिकारी कुशेश्वरस्थान के एक शख्स को फोन करता है और कहता है कि वह डीलर संघ का अध्यक्ष जेडीयू के लिए काम कर रहा है।

आखिर वह ऐसा क्यों कर रहा है। आप अपना फोन ले जाकर उससे बात कराइए। हम अगर अपने फोन से बात करेंगे तो वह बातों को रिकॉर्ड कर लेगा। जिस तरह से वह कर रहा है, औऱ अगर लालू जी की सरकार आ गई, तो उसका क्या होगा? क्या वह जी पाएगा? क्या नीतीश कुमार आकर बचा लेंगे?

नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सच सुनिये! सरकारी मुलाजिम हैं, कुछ माह पुर्व कुशेश्वर स्थान में B.D.O थे, अभी गया में पदस्थापित हैं। 420 के आरोपी की सेवा में हाज़िर..

Related posts

वेतन भुगतान व वेतन निर्धारण में सुधार को लेकर 28 मई से होगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन…

Bihar Now

बीजेपी के ब्लैक डे मनाने पर‌ RJD का पलटवार, काला दिन मनाने के बजाय आज उन्हें अपने चेहरे पर कालिख पोत लेनी चाहिए…

Bihar Now

IIT जेईई मेंस में “omega” सेंटर ने लहराया परचम, संस्थान के बच्चों ने फिर रचा इतिहास …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो