Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में आरजेडी ने मारी बाजी, हार के बाद जेडीयू प्रत्याशी ने पार्टी के अंदर भीतरघात का लगाया आरोप…

बिहार विधानपरिषद मुंगेर झेत्र संख्या 8 में मुंगेर सीट में कांटे की टक्कर थी सुबह से ही नव निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना शुरू हुई मतगणना शुरू होने पर शुरू से ही राजद अपनी बढ़त हासिल कर रखी थी वही जदयू के संजय प्रसाद सिंह ने कुल 1685मत मिले वही राजद के अजय सिंह को 2910 मत मिले है जंहा राजद के अजय कुमार सिंह ने 1225 मत से जीत हासिल कर लिए है।
वही राजद की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है लोग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे है।
इस जीत पर राजद प्रतियासी अजय सिंह ने कहा कि यह हमारी जीत नही है जन प्रतिनिधि की जीत है लालू यादव तेजस्वी यादव की जीत है जिस तरह हमारे झेत्र में तेजस्वी यादव ने आकर प्रचार प्रसार किया उससे माहौल जो बना वह राजद मय हो गया था,इसलिए यह जीत राजद कार्यकर्ता की जीत है मुंगेर विधानपरिषद बहुत बड़ी झेत्र है जंहा कांटे की टक्कर में हमने यह जीत हासिल की है।

वही देखा जाए तो इस झेत्र में एनडीए का दबदबा बना हुआ है राजद लंबे समय से इस झेत्र की सीट पर जीत हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करता रहा चाहे लोकसभा हो या विधानसभा मगर आज विधानपरिषद में राजद ने जीत हासिल कर एक मिसाल कायम कर लिया एनडीए के गढ़ में राजद की जीत ।राजद कार्यकर्ता इस जीत को बहुत बड़ी उपलब्धि मान रही है अब आगे लोकसभा और विधानसभा की जीत के लिए रणनीति बनाने के लिए एक जुट होंगे।

इस हार के बाद जदयू प्रतियासी संजय प्रसाद सिंह ने कहा कि इस हार में पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ता ने भितरघात किया है इसकी सूचना हमने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीब रंजन सिंह ललन सिंह को हमने दे दिया है इसकी समीक्षा ललन सिंह खुद करेंगे।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

कटिहार में मुहर्रम जुलूस में हिंसक झड़प, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद …स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रित, मौके पर तमाम आलाधिकारी कर रहे कैंप …

Bihar Now

Free Australian Slots For Fun

Bihar Now

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों शिक्षक अभ्यर्थी, जबरदस्त हंगामा, पुलिस ने‌ किया लाठीचार्ज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो