Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे दरभंगा, हुआ भव्य स्वागत…. जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को‌ करेंगे संबोधित…

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

बड़ी खबर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दरभंगा पहुंच चुके हैं.. ललन सिंह के साथ मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं.. ललन सिंह के दरभंगा पहुंचने पर समर्थको ने भव्य स्वागत किया.. ललन सिंह और संजय झा के एक साथ दरभंगा पहुंचने से समर्थकों में जबरदस्त जोश दिख रहा है.. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में ललन सिंह जोश भरेंगे…

जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कुछ ही देर में आयोजित जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.. दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है.. जिसको लेकर जेडीयू के स्थानीय कार्यकर्ता और नेताओं ने जबरदस्त तैयारी की है ..

हालांकि राजनीतिक विश्लेषक का मानना है कि 2024 में जेडीयू की ओर से दरभंगा लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर संजय झा मैदान आ सकते हैं, इसकी तैयारी अभी से की जा रही है…  साथ ही मिथिलांचल में जेडीयू को और कैसे मजबूत किया जाए, इसको लेकर भी एक स्ट्रेटजी के तहत ललन सिंह के दरभंगा दौरे को देखा जा रहा है…

Related posts

Breaking : पुलिस और अपराधी में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग, लूटकांड में संलिप्त आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस…

Bihar Now

ATM में रुपए डालने वाला कर्मी ने ही गायब किया नगद, गिरफ्तार…

Bihar Now

शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं, लेकिन राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार… ये कैसा सम्मान, शर्म करो सरकार !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो