Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU के भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कुछ विधायकों को नदारद देख आनन-फनान में निकले नीतीश कुमार…

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. खेला होने की संभावना बढ़ती जा रही है. मंत्री श्रवण कुमार की आवास पर जदयू विधायकों के लिए भोज का आयोजन किया गया है. जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे. लेकिन 8 जदयू विधायकों को भोज में नदारत देख कर आनन-फानन में वहां से निकल गए.

मिली जानकारी के अनुसार भोज में जदयू के 8 विधायक नहीं पहुंचे हैं. इसमें डॉ. संजीव,शालनी मिश्रा, गुजेश्वर शाह, गोपाल मंडल, बिमा भारती, अमन हजारी, दिलीप राय और सुदर्शन का नाम शामिल है.

बता दें कि अपने 45 विधायकों को सहेजने के लिए जदयू भोज वाली राजनीति का सहारा ले रही है. आज यानी 10 फरवरी को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भोज का आयोजन किया गया है. जिसमें जदयू के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को आमंत्रित किया गया है. लेकिन कई विधायकों के ना आने से नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ी हुई है.

वहीं 11 फरवरी को मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर भोज का आयोजन होगा जिसमें भी सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे.

Related posts

पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट व जनहित याचिका एक्सपर्ट को जान के खतरे की आशंका… सूचना देने के बावजूद सुध नहीं ले रहा पुलिस मुख्यालय, एडवोकेट का आरोप…अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं पीड़ित, कौन लेगा जिम्मेदारी ?…

Bihar Now

कॉलेज में अंधेरा देख नाराज हुए के के पाठक, फिर खिंचवाई सेल्फी… सीमांचल दौरे पर हैं के के पाठक …

Bihar Now

एक बार फिर खुलेआम उड़ी कानून की धज्जियां,स्कूल प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर हुआ अश्लील डांस, मूकदर्शक बनी रही पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो