Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

K K Pathak के औचक निरीक्षण से दरभंगा के स्कूलों में मचा हड़कंप, शौचालय बंद होने पर प्राचार्य का वेतन बंद… शिक्षा में सुधार संबंधित दिए कई दिशा निर्देश…

दरभंगा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाये जाने के बाद से केके पाठक लगातार सुर्खियों में हैं. बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वे एक के बाद एक कड़े कदम उठा रहे हैं.

इस बीच केके पाठक शुक्रवार को दरभंगा के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. स्कूलों के निरीक्षक के दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को कई जरूरी निर्देश दिए. वही निरीक्षण के दौरान सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुरा मध्य विद्यालय में शौचालय बंद होने पर केके पाठक ने प्राचार्य सहजानंद का वेतन बंद करने का आदेश दिया है.

वही वासुदेव मिश्रा प्लस टू उच्च विद्यालय, सिमरी के प्राचार्य तौहीद अहमद ने कहा कि जिस वक्त अपर मुख्य सचिव का हमारे विद्यालय में आगमन हुआ. उस वक्त स्कूल के बच्चे लाइन में लगे हुए थे. उनलोगो को एस्कॉर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही थी.

ट्रेनिंग के बाद बच्चों उनका स्वागत किया. यह सब देख कर उन्हें बहुत खुशी हुई. जिसके बाद उन्होंने सभी बच्चों के साथ राष्ट्रगान में हिस्सा लिया. फिर वह ऑफिस में आए और कंप्यूटर वगैरह का निरीक्षण किया.

इसके बाद वे लैब का निरीक्षण किया तथा लैब में लगे समानो का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने साइंस के शिक्षक को निर्देश दिया कि नियमित रूप से लैब का संचालन करें ताकि बच्चों की पढ़ाई में मदद मिल सके. इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रशासन को साफ-सफाई, शौचालय और पठन-पाठन की व्यवस्था को सुचारू रूप से करने को निर्देश भी दिया.

बताते चले कि दरभंगा औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सिंहवाड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुरा, मध्य विद्यालय कन्या रामपुर, परियोजना प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय रामपुरा, मध्य विद्यालय हनुमान नगर, वासुदेव मिश्रा प्लस टू उच्च विद्यालय, सिमरी का निरीक्षण किया तथा शिक्षा में सुधार संबंधित कई दिशा निर्देश भी दिए.

Related posts

Good Online Pokies Games

Bihar Now

मिथिलावासियों के लिए खुशखबरी, नवंबर से उड़ान के लिए टिकट बुकिंग शुरू…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ कैश बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो