Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

LJP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चिराग पासवान, दिल्ली में हुई ताजपोशी…

देश की राजनीति की हलचल की बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि आज दिल्ली में दोपहर लोजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का राज्याभिषेक किया गया.. यानी चिराग पासवान को लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई है |

बताया जा रहा है कि आज लोजपा की कमान पूरी तरह से युवा हाथों में चली गई। दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में आज लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान अपने बेटे चिराग पासवान को पार्टी की कमान सौंप दी.

बता दें कि इससे पहले चिराग को बिहार का लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. हालांकि ये जिम्मेवारी चिराग ने अपने भाई प्रिंस राज को समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद दे दी थी. इसके बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चिराग पासवान के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.जो आज कर दी गई…

Related posts

प्रवासियों के बिहार आने से एलर्ट मोड पर नीतीश सरकार, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कर अब JDU नेताओं को दिया टास्क…

Bihar Now

एक महिला ने की खुदकुशी, हिरासत में पति, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मैथिली पुत्र प्रदीप के निधन पर पूर्व MLC ने शोक संवेदना व्यक्त की,कहा -इस लाल की भविष्य में नहीं हो सकती क्षतिपूर्ति…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो