Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

LJP में टूट के बाद पहली बार पटना पहुंचे बागी सांसद महबूब अली कैसर, कहा – चिराग में अनुभव की कमी, इसलिए पारस का किया समर्थन…

बड़ी खबर सियासी गलियारों से जहां एलजेपी में टूट के बाद पहली बार लोजपा के बागी सांसद व पारस के समर्थक महबूब अली कैसर पटना पहुंचे हैं.. मीडिया से मुखातिब होते हुए कैसर ने कहा कि बिहार चुनाव में चिराग ने बड़ी गलती की एनडीए में रहते हुए जदयू के विरोध में काम किया….. इसी कारण हम लोगों ने नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया…

महबूब कैसर ने कहा कि चिराग में अनुभव की कमी है इसलिए हमने पशुपतिनाथ पारस का समर्थन किया है.. चिराग ने बिहार की राजनीति का नब्ज नहीं पकड़ा और बड़ी भूल की जिसका खामियाजा उन्हें और पूरी पार्टी को भुगतना पड़ा.. चिराग पासवान को हमारी शुभकामना है इस परिस्थिति से निपट कर वे आगे बढ़ेंगे और एक बड़े नेता बनेगा…

कैसर ने लोजपा पार्टी में कोई टूट नहीं होने की बातें कहीं.. ललन सिंह के कहने पर पार्टी में टूट नहीं हुई है …. हमारी मुलाकात ललन सिंह से वीणा सिंह के घर पर हुई थी..हम चाहते हैं चिराग पासवान हमारे साथ रहे.. लोजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा यह बैठक में तय किया जाएगा

Related posts

उगते हुए सूर्य को अर्घ देते समय दो बच्ची की पानी में डूबने से मौत

Bihar Now

सिनेमा इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेताओं को मैथिली फ़िल्म अकादमी की श्रद्धांजलि…

Bihar Now

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजशास्त्री प्रो.योगेंद्र सिंह के निधन से समाजशास्त्र के एक युग का अंत – प्रो.विनोद चौधरी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो