Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NEET छात्रों की बड़ी जीत !…1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द, दोबारा देना होगा एग्जाम…

दिल्ली: आज सुप्रीम कोर्ट में NEET को लेकर दूसरी याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें एनटीए ने कोर्ट से कहा वो नीट का एग्जाम दोबारा लेगा। यह सुनवाई छात्रों को मिले ग्रेस मार्क को लेकर की गई…

NTA की तरफ से कहा गया कि 12 जून को हुई बैठक में छात्रों का डर दूर करने के लिए कुछ निर्णय किए गए हैं। आगे एनटीए ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 1563 छात्रों के लिए 23 जून को दोबारा एग्जाम होगा यानी 1563 ग्रेस मार्क वाले छात्रों को ही दोबारा एग्जाम देना होगा…

केंद्र सरकार ने कोर्ट में कहा है कि 10, 11 और 12 तारीख को बैठक हुई थी। समिति ने सिफारिश की है कि 1563 उम्मीदवारों के नंबर रद्द कर दिए जाएंगे। केवल प्रभावित छात्रों के लिए ही दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपकी बात NTA ने मान ली है…

वो ग्रेस मार्क को हटा रहे हैं। एनटीए ने कहा कि 1563 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 23 जून को होगी और रिजल्ट 30 जून से पहले आएगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि केवल वो छात्र ही शामिल होंगे जिनको ग्रेस मार्किंग मिली थी…

Related posts

“मणिपुर की घटना से मन क्रोध से भरा,‌‌‌‌‌‌‌‌ 140 करोड़ भारतीयों को होना पड़ा शर्मसार, किसी गुनहगार को नहीं बख्शेंगे”

Bihar Now

Bihar Now

Breaking : ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार संभालेंगे कमान !… जेडीयू की बैठक जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो