Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

PFI मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मोतिहारी से दो लोगों को हथियार के साथ दबोचा…

मोतिहारी : पीएफआई के टेरर मॉड्यूल केस में NIA ने एक बार फिर बिहार में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने जिला पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर PFI से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से उनकी बंदूक को भी एनआईए ने जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पकड़े गए मेहसी निवासी मो. याकूब की निशानदेही पर एनआईए की टीम ने चकिया अफसर कॉलोनी में छापेमारी कर मो. शाहिद और मो. कैश को गिरफ्तार किया है। दोनों कपड़ा और बालू-गिट्टी के कारोबार की आड़ में PFI की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल दोनों से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।

इससे पहले पीएफआई मामले में NIA ने मधुबनी में दबिश दी थी। 10 सदस्यों की टीम मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित मकिया गांव पहुंची थी, जहां NIA की टीम ने मकतब विद्यालय के शिक्षक और उसकी दो बेटियों को पकड़ा था और PFI से कनेक्शन सामने आने के बाद शिक्षक और उसकी दो बेटियों से एनआईए की टीम ने बेनीपट्टी थाने में पूछताछ की थी

। शिक्षक मो. उज्जैर का बेटा अफगानिस्तान जाने की फिराक में था, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। मो. उज्जैर का बेटा इंटरनेट के माध्यम से परिवार के लोगों से बात कर रहा था।

Related posts

राकेश मिश्रा के छठ गीत “कनिया छठ करSतारी” को मिल रहा श्रद्धालुओं का अपार प्यार…

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट, बंदूक की नोंक पर वारदात… खोखला साबित हुआ बेहतर पुलिसिंग का दावा !…

Bihar Now

Whatsapp पर कमिश्नर की फोटो लगाकर DM से ठगी करने की कोशिश, मांगे पैसे… FIR दर्ज

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो