Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

PMCH में एक अजीबोगरीब मामला आया सामने, एक मेल बच्चे के पेट से मिला 8 महीने के बच्चे का मृत भूर्ण !

पटना के पीएमसीएच में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहाँ डॉक्टरों ने एक छह महीने के बच्चे के पेट से 8 महीने के बच्चे का मृत भूर्ण निकाला है जिसके बाद डॉक्टर भी हैरान है और डॉक्टरों का कहना है हजारो लाखो बच्चो में एक मामला ऐसा सामने आता है,

दरअसल आज से एक महीने पहले बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले मोहम्मद मोइद्दीन ने अपने 6 महीने के बच्चे को पेट मे दर्द होने की वजह से पीएमसिएच के शिशु विभाग में एडमिट कराया था जिसके बाद डॉक्टरों ने सिटी स्कैन किया जिसके बाद बच्चे के पेट मे भूर्ण दिखा और बच्चा 6 महीने का था इसलिए उसके ऑपरेशन की तैयारी करने में एक महीने का समय लगा जिसके बाद शिशु विभाग के 4 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर बच्चे की सर्जरी कर एक 8 महीने के बच्चे का मृत भूर्ण निकाला..

वही इस सर्जरी को करने वाले डॉक्टर और चाइल्ड सर्जन प्रदीप नंदन ने बताया ने बताया कि जन्म से ही उसके पेट मे ट्यूमर था एक गोला था और वो ट्यूमर धीरे धीरे बढ़ रहा था, बच्चे को पेशाब करने में दिक्कत हो रही थी खाने में दिक्कत हो रही थी, और बच्चा धीरे धीरे कमजोर हो रहा था इसलिए उसको भर्ती किया गया सलाह दिया गया ऑपरेशन करने का तभी सुधार होने की संभावना है, उस केस काफी रिस्क है,

ऑपेरशन में बच्चे के अंदर मेल चाइल्ड है, 50 हजार बच्चे जन्म लेते है तो ऐसा एक केस आता है, इस जन्मजात बीमारी कहते है, बच्चे की हालत स्टेबल है अच्छा है, एक महीना पहले एडमिट किया गया और उसके सर्जरी की तैयारी एक महीने तक चली, जब हमलोगों ने एडमिट किया उसी दिन पता चला कि पेट मे गोला है क्या चीज का गोला है उसके लिए हमलोगों ने उसका सिटी स्कैन कराया जिसमे पता चला उसके अंदर बच्चा है. भूर्ण में हाथ पैर बन चुका था लेकिन डेथ था, बच्चा बक्सर जिले के मोहम्मद मोइद्दीन का जिसका नाम इरफान है.

 

Related posts

वार्ड प्रत्याशी का सराहनीय पहल,पूरे वार्ड को किया गया सेनेटाइज…

Bihar Now

बिहार के प्राइवेट स्कूलों की बढ़ी मुश्किलें, लॉकडाउन के दौरान मनमानी फीस वसूली के खिलाफ याचिका दायर, हाईकोर्ट ने दी स्वीकृति…

Bihar Now

Breaking : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव के ठिकानों पर छापेमारी…

Bihar Now