Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शहीद के सम्मान के साथ ये कैसा भद्दा मजाक…शर्म करो सरकार ?

शहीद के सम्मान के दौरान फिर टांय-टांय फ़ीस हुई बिहार पुलिस की बंदूक ! …

आरा. जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ  के जवान रमेश रंजन को अंतिम विदाई देने के वक्त एक बार फिर से बिहार पुलिस की बंदूक नाकाम रही.

गुरुवार को दोपहर रमेश रंजन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भोजपुर जिला के जगदीशपुर इलाके में किया गया. शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में सीआरपीएफ के अलावा बिहार पुलिस के जवान भी मौजूद थे. इस दौरान जब शहीद को फायरिंग कर श्रद्धांजलि देने की बारी आई तो बिहार पुलिस की बंदूके टांय-टांय फ़ीस हो गई..

रमेश रंजन को श्रद्धांजलि देने के लिए आरपीएफ के जवानों ने 5 बार इंसास रायफल से ट्रिगर दबा कर फायरिंग की. लेकिन इस दौरान बिहार पुलिस के जवान कंधे पर बंदूक लेकर मूकदर्शक बने रहे. बिहार पुलिस के जवानों ने केवल एक राउंड फायरिंग की. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सीआरपीएफ के जवान जहां बंदूक से फायरिंग करते दिख रहे हैं वहीं बिहार पुलिस के जवान कंधे पर बंदूक रखे खड़े हैं.

बता दें कि बुधवार को  श्रीनगर में CRPF पर हुए आतंकवादी हमले में रमेश रंजन शहीद हो गए थे. वो सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन में पदस्थापित थे. रमेश रंजन मूल रूप से भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके के इसाढ़ी के देव टोला के रहने वाले थे. शहीद रमेश का परिवार फिलहाल आरा शहर के गोढ़ना रोड स्थित मोहल्ले में रहता है.

Related posts

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 48 एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

“BJP ने लालू प्रसाद को पहली बार हल्दी लगाकर मुख्यमंत्री बनाया… मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार “…

Bihar Now

Big Breaking: शिक्षा विभाग के क्लर्क को अपराधियों ने मारी गोली, मौत…

Bihar Now