Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

RBI ने 2000 के नोटों को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानिए आपके घर में मौजूद करेंसी का क्या होगा ?…

8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद अब एक बार फिर नोटों को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का फैसला किया है. हालांकि RBI ने यह भी साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.

आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है. यानी आप किसी बैंक की शाखा या आरबीआई में जाकर 2000 रुपये के नोट जमा कर सकेंगे या बदल सकेंगे.

आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है. हालांकि यहां एक कैच है, वो यह कि एक बार में 2000 के सिर्फ 10 नोट ही बदले जा सकेंगे. यह सुविधा भी 23 मई से प्रभावी होगी.

बता दें कि ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है. रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को जारी किया था.

Related posts

Breaking : बिहार के अररिया में दिनदहाड़े बैंक से 90 लाख की लूट, फायरिंग करते मौके से फरार हुए अपराधी… पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ?…

Bihar Now

बिहार के उपचुनाव में टूटा महागठबंधन !…आरजेडी ने दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नामों का किया ऐलान…

Bihar Now

आग लगने से तीन घर जलकर हुए खाक, दो बकरी की मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो