Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

#Resignmangalpandey… स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का मांगा जा रहा इस्तीफा… ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड..

बिहार में कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा कर रखी है. सभी राज्य अपने-अपने तरीके से इस संक्रमण से निपट रहे हैं. बिहार में भी हालात काबू से बाहर है. लगातार ही कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और मौतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है, जिसके बाद बिहार सरकार ने 10 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्देश दे दिया. सरकार का मानना है कि 10 दिन का लॉकडाउन लगाने से कोरोना संक्रमण की चेन टूटेगी और संक्रमण का ग्राफ भी कम होगा. कोरोना तो कम हो जाएगा, मगर बिहार के अस्पताल में जो बदहाली है, मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, वह कब और कैसे दूर होगा? इसका जवाब किसी ने नहीं दिया. इसी को लेकर शुक्रवार देर शाम से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ट्विटर पर छा गए. लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की मांग कर डाली.

 

शुक्रवार देर शाम से ही #resignmangalpandey ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग से अबतक 47 हजार से अधिक ट्वीट हो चुके हैं. लोग एकसुर में कह रहे हैं कि बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं. वो इस मुश्किल घड़ी में मरीजों के लिए कुछ नहीं कर पाए, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. कोरोना मरीजों के इलाज के लिए वेंटिलेंटर चाहिए, आईसीयू और ऑक्सीजन युक्त बेड चाहिए, जिसकी अस्पतालों में कमी है. मरीज के तीमारदार यहां- वहां भागकर खुद ही हर जरूरत की चीज का इंतजाम करते नजर आते हैं. लोग लगातार ही स्वास्थ्य मंत्री से सवाल कर रहे हैं मगर वह चुप बैठे हैं. इसी कुव्यवस्था और बदहाली से तंग आ चुके लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और और ट्विटर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ हल्ला बोल दिया.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने जो सवाल किए हैं उनका जवाब उन्हें कब तक मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा. गौरतलब है कि जनता के तीखे सवालों को ज्यादातर मंत्री दरकिनार कर देते हैं. इस आपदा की घड़ी में जब जनता स्वास्थ्य मंत्री से सीधे तौर पर मदद मांग रही है, तो क्या वो उनके साथ खड़े होंगे?

Related posts

पटना के फतुहा में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, एक शख्स की हालत गंभीर

Bihar Now

पटना में कल से ऑटो हड़ताल खत्म: आज 22 रूट पर 20 हजार ऑटो नहीं चले, सगुना मोड़ पर बसों में तोड़फोड़…

Bihar Now

बिहार में बीजेपी विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, रश्मि वर्मा बोलीं- बदनाम करने की साजिश….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो