Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

‘RJD खुश रहे या न रहे इससे…’, पप्पू यादव ने बढ़ाई लालू-तेजस्वी की टेंशन, बिहार में अकेले लड़ेगी कांग्रेस?

बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सक्रियता पर पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है. सांसद ने पूर्णिया में पत्रकारों से कहा कि हिंदी पट्टी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “आरजेडी खुश रहे या न रहे इससे हमें फर्क नहीं पड़ता. सभी गठबंधन धर्म के तहत अपना काम कर रहे हैं. मेरा मानना है कि बीजेपी को हराने के लिए हिंदी पट्टी में गठबंधन जरूरी है, क्योंकि क्षेत्रीय दल अकेले बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते.”

कांग्रेस के भविष्य पर उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले लड़ेगी या नहीं, यह मैं नहीं बता सकता, लेकिन बीजेपी को हराना हमारा लक्ष्य है. पार्टी एक विचारधारा से चलती है और नेतृत्व जो दिशा तय करता है, उसी के आधार पर कार्यकर्ता काम करते हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका पर पप्पू यादव ने कहा कि वे लोगों को जोड़ने और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता विकास और जनता के मुद्दों पर ध्यान देना है.

दूसरी ओर पप्पू यादव ने बीजेपी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. बीजेपी को ओबीसी, एससी-एसटी और किसान विरोधी बताया. इसके विपरीत, कांग्रेस की सोच समाज के हर तबके को हिस्सेदारी देने की रही है, खासकर ओबीसी, एससी और एसटी को आगे बढ़ाने पर जोर देती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को मिलजुलकर काम करना होगा, उसे अकेले हराना मुश्किल होगा.

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा खत्म हो चुका है. देश का रुपया गिर गया, पड़ोसी देश दूर हो गए और अमेरिका टैरिफ बढ़ा रहा है, लेकिन मोदी चुप हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि 11 साल में पीएम मोदी ने क्या किया? उनका दावा था कि 2014 से पहले हिंदू और देश खतरे में नहीं थे, लेकिन मोदी के आने के बाद से ही यह संकट पैदा हुआ है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और अखिलेश के व्यक्तिगत रिश्तों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, “हम कोई ज्योतिषी नहीं हैं. व्यक्तिगत रिश्ते किसी के भी साथ हो सकते हैं

Related posts

चुनाव आयोग को RJD की सलाह !… कहा – चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा नहीं हो…

Bihar Now

एक नवविवाहित की संदेहास्पद स्थिति में मौत से सनसनी…हत्या या आत्महत्या ?…

Bihar Now

जान गंवाने के बाद हरकत में आई “सु”शासन की पुलिस, 24 घंटे के अंदर पत्रकार हत्याकांड के 4 आरोपी को दबोचा, JDU ने कहा – नीतीश राज में अपराधियों की खैर नहीं… सूचना मिलने के बावजूद क्यों सोई रही पुलिस ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो